प्रज्ञानानंदा ने दर्ज की पहली जीत विज्क आन जी। भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने चौथे दौर में रूस के आंद्रे एसिपेंको से बाजी ड्रॉ खेलकर टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में तीन अंकाें के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी। इस बीच ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने तीसरे दौर में मिली हार से वापसी करके स्वीडन के निल्स ग्रैंडलियस को हराकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत से उनके दो अंक हो गए हैं। अजरबैजान के ग्रैंडमास्टर श.......
भारतीय प्रतिभा का कमाल खेलपथ संवाद कैटोलिका। भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी भरत सुब्रमण्यम देश के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। उन्होंने रविवार को इटली में एक टूर्नामेंट में तीसरे और अंतिम ग्रैंडमास्टर मानदंड हासिल किया और यह उपलब्धि हासिल की। चेन्नई के 14 वर्षीय खिलाड़ी कैटोलिका में आयोजित प्रतियोगिता के नौ दौर में 6.5 अंक हासिल कर चार अन्य खिलाड़ियों के साथ सातवें पायदान पर रहे। उन्होंने यहां अपना तीसरा ग्रैंडमास्टर मानदंड प्राप्त.......
20 साल की एथलीट चार माह पूर्व बनी थी नेशनल चैम्पियन कसूर साबित होने पर लग सकता है चार साल का प्रतिबंध खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की अंडर-23 वर्ग में सबसे तेज धाविका तरनजीत कौर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा प्रतियोगिता के दौरान किये गये डोप परीक्षण में विफल हो गई है। दिल्ली की 20 साल की फर्राटा धाविका 2021 में देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले युवाओं में से एक है। तरनजीत ने खेलपथ को बताया कि उसने कोई ऐसी शक्त.......
लक्ष्मण से मुलाकात ने जिंदगी के मायने बदले अंडर-19 स्टार शेख रशीद की कहानी खेलपथ संवाद हैदराबाद। अंडर-19 एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ 90 रन की पारी खेलकर शेख रशीद ने टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाया। रशीद आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले हैं। रशीद को क्रिकेटर बनाने में पिता शेख बलीशा ने बहुत बड़ा किरदार निभाया और कई कुर्बानियां भी दीं। रशीद को बल्लेबाजी की प्रैक्टिस कराने के लिए उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ दी। बलीशा अब ब.......
अंडर-17 वॉलीबाल स्पर्धा खेलपथ संवाद गुशैणी (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से संबंध रखने वाली नेहा ठाकुर कोलकाता में होने वाली 47वीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश टीम की कप्तान के तौर पर कमान संभालेंगी। कोलकाता में अंडर-17 प्रतियोगिता कुछ दिन बाद शुरू होगी। इसमें नेहा ठाकुर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर समेत कुल्लू वासियों ने नेहा को शुभकामनाएं दी है। नेहा ठाकुर वर्तमान में साई हॉस्टल धर्मशाला में श.......
मिस्र की खिलाड़ी को हराकर खिताब पर किया कब्जा नई दिल्ली। भारत की युवा स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने प्रतिष्ठित जूनियर अमेरिकी ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। दिल्ली की 13 वर्षीय अनाहत ने फिलाडेल्फिया में आयोजित अंडर-15 लड़कियों के वर्ग के फाइनल में मिस्र की जेदा मारेई को 11-9 11-5 8-11 11-5 से हराया। इससे पहले अनाहत ने सेमीफाइनल में अमेरिकी जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन डिक्सन हिल को 11-8 11-9 11-5 से हराया था। बता .......
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा तो किराने की दुकान से रोजी रोटी चलाई खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में गाजियाबाद के सिद्धार्थ यादव को भी जगह मिली है। सिद्धार्थ यादव के पिता श्रवण यादव गाजियाबाद में किराने की दुकान चलाते हैं। बेटे का चयन भारतीय टीम में होने के बाद श्रवण की दुकान और उनके चेहरे की रौनक में अलग ही निखार आया है। इसके साथ ही श्रवण का संघर्ष भी अब खत्म होने वाला है। उनक.......
फाइनल में टोक्यो ओलम्पिक की सबसे युवा खिलाड़ी को हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की युवा पैडलर हंसिनी मथान राजन ने सीरिया की हेंड जाजा को हराकर आईटीटीएफ होप्स एंड चैलेंज टेबल टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। उन्होंने अम्मान में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में टोक्यो ओलम्पिक की सबसे युवा खिलाड़ी जाजा को हराया। मौजूदा कैडेट राष्ट्रीय चैम्पियन हंसिनी ने अंडर 12 वर्ग में खेलते हुए 11-6, 11-8, 6-11, 11-6 से जीत दर्ज की। लड़कों के एकल व.......
संदिका भट्टाचार्य को पहला तथा सान्वी रॉय को दूसरा स्थान मिला खेलपथ संवाद देहरादून। देहरादून में सात से 14 दिसम्बर के बीच इंडिया नेशनल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। देश के कई क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को हैरानी में डाल दिया। इस टूर्नामेंट के अंडर-15 यूथ गर्ल्स सिंगल्स (युवा लड़की) कैटेगरी में उत्तर प्रदेश की सुहानी महाजन और अवनि त्रिपाठी ने राज्य का नाम रोशन किया है। दोनों संयुक्त रूप से तीसरे स्.......
मां खुद भूखी रही पर वेटलिफ्टर बेटी की हर जरूरत पूरी की कुंजारानी से प्रभावित हो अपनाई वेटलिफ्टिंग खेलपथ संवाद नई दिल्ली। वेटलिफ्टर बिंदिया ने जब से क्लीन एंड जर्क का विश्व खिताब जीता है उनकी जुबां पर मां इबेमचा लेमा का ही नाम है। हो भी क्यों नहीं यह बिंदिया की मां ही हैं जिन्होंने इंफाल के साथ लगते बाजार में सब्जियां बेचकर बेटी के विश्व चैम्पियन बनने का रास्ता तैयार किया। वह खुद भूखी रहीं लेकिन वेटलिफ्टिंग जैसे खेल के लिए जरूर.......