मेंडोका ने हंगरी में खिताब के साथ अपना पहला ग्रैंडस्लैम नार्म हासिल किया

नई दिल्ली। भारत के युवा अंतरराष्ट्रीय मास्टर लियोन ल्यूक मेंडोका ने हंगरी में रिगो शतरंज अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का खिताब जीतकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम नार्म हासिल किया। गोवा के चौदह वर्षीय मेंडोका ने छह बाजियां जीती, दो ड्रॉ खेली और एक हारी। वह दस खिलाड़ियों के बीच शीर्ष पर रहकर चैम्पियन बने। 
इस प्रतियोगिता में तीन ग्रैंडमास्टर ने भी हिस्सा लिया था। मेंडोका ने नौ में से सात अंक बनाए। यह टूर्नामेंट कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप आयोजित किया गया था।

रिलेटेड पोस्ट्स