एशियाई चैम्पियनशिप के 6 पदक विजेता विश्व चैम्पियनशिप में दिखाएंगी दांव

हरियाणा की रचना और मनीषा ने भी विश्व चैम्पियनशिप के लिए बनाई जगह

खेलपथ संवाद

नई दिल्ली। एशियाई चैम्पियनशिप के 6 पदक विजेताओं ने सोमवार को ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 17 विश्व चैम्पियनशिप के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह बनायी। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने ट्रायल्स को हाल ही में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं तक सीमित कर दिया था, जिसके कारण प्रत्येक 10 वर्ग में केवल सर्वश्रेष्ठ पहलवानों ने ही प्रतिस्पर्धा की।

हरियाणा की रचना परमार (43 किलोग्राम), दिल्ली की मोनी (57 किलोग्राम), राजस्थान की अश्विनी वैष्णो (65 किलोग्राम) और हरियाणा की मनीषा (69 किलोग्राम) अपने-अपने वर्ग में विजेता बनीं। इन सभी ने वियतनाम में एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। ट्रायल में जीत दर्ज करके भारतीय टीम में जगह बनाने वाली अन्य खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश की प्रीति (40 किलोग्राम), कशिश (46 किलोग्राम), कोमल (49 किलोग्राम), यशिता (61 किलोग्राम) और काजल (73 किलोग्राम) शामिल हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स