खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र के एथलीटों का जलवा

यूपी के कादिर का कमाल, 400 मीटर दौड़ में तोड़ा रिकॉर्ड

खेलपथ संवाद

पटना। आदित्य पिसल ने ‘खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी)’ में मंगलवार को यहां एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो नये मीट रिकॉर्ड के साथ दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी फर्राटा दौड़ के कौशल से सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने लड़कों की 100 मीटर दौड़ 10.62 सेकेंड में जीतने के बाद महाराष्ट्र की रिले टीम को चार गुणा 100 मीटर की दौड़ में शीर्ष स्थान दिलाने में मदद की।

आदित्य पिसल, अर्जुन देशपांडे, 110 मीटर बाधा दौड़ के स्वर्ण पदक विजेता सैफ चापेकर और रुद्र शिंदे की महाराष्ट्र की चौकड़ी ने इस स्पर्धा को 41.55 सेकेंड के साथ जीता। यह दोनों इस स्पर्धा के नये मीट रिकॉर्ड हैं। पिसल उस दिन स्टार परफॉर्मर के रूप में उभरे जब पांच मीट रिकॉर्ड स्थापित किए गए, जिनमें लड़कियों की त्रिकूद में साधना रवि (तमिलनाडु) और लड़कियों की चक्का फेंक में रिद्धि (हरियाणा) द्वारा कायम किये गये रिकॉर्ड भी शामिल हैं। बिहार के एथलीटों ने मंगलवार को तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता।

एडविना जेसन ने 55.90 सेकेंड के समय के साथ लड़कियों की 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।  उन्होंने हरियाणा की दीपिका को पछाड़ा। प्रिशा मिश्रा केआईवाईजी 2025 की सबसे तेज धाविका बन बनकर उभरीं, उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 11.85 सेकेंड में पूरी की। वह चार गुणा 100 मीटर रिले में दूसरे पदक की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन चौकड़ी में दो सबसे तेज धावक होने के बावजूद हरियाणा शीर्ष तीन से बाहर रहा। सौ मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली महाराष्ट्र की शौर्य अंबुरे ने फर्राटा दौड़ में 12.02 सेकेंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ  समय के साथ रजत पदक हासिल किया। उन्होंने राष्ट्रीय युवा चैम्पियन आरती को पीछे छोड़ा। इस फर्राटा धाविका ने बाद में लड़कियों की चार गुणा 100 मीटर रिले में महाराष्ट्र को आसान जीत दिलायी।

दिन के अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में उत्तर प्रदेश के बबलू कुमार (लड़कों की 1500 मीटर दौड़), झारखंड के हिमांशु कुमार (लड़कों की ऊंची कूद), राजस्थान के अंश (लड़कों की तार गोला फेंक), महाराष्ट्र की जान्हवी ज्ञानेश्वर हिरुदकर शामिल थीं, जो लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में मीट रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं।

उत्तर प्रदेश के कादिर खान ने 24 घंटे के अंदर मंगलवार को 400 मीटर दौड़ का रिकॉर्ड दो बार तोड़ा। अपने पहले खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कादिर ने सोमवार को 400 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा और फिर फाइनल में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 47.34 सेकेंड में दौड़ पूरी की। उन्होंने बिहार के पीयूष राज (47.43 सेकेंड) को हराकर गोल्ड मेडल जीता।कर्नाटक के सैयद सबीर (47.50 सेकेंड) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पिसल उस दिन स्टार परफॉर्मर के रूप में उभरे जब पांच मीट रिकॉर्ड स्थापित किए गए, जिनमें लड़कियों की त्रिकूद में साधना रवि (तमिलनाडु) और लड़कियों की चक्का फेंक में रिद्धि (हरियाणा) द्वारा कायम किये गये रिकॉर्ड भी शामिल है।

सौ मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली महाराष्ट्र की शौर्य अंबुरे ने फर्राटा दौड़ में 12.02 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ  समय के साथ रजत पदक हासिल किया। उन्होंने राष्ट्रीय युवा चैंपियन आरती को पीछे छोड़ा। इस फर्राटा धाविका ने बाद में लड़कियों की चार गुणा 100 मीटर रिले में महाराष्ट्र को आसान जीत दिलायी। दिन के अन्य स्वर्ण पदक विजेताओं में उत्तर प्रदेश के बबलू कुमार (लड़कों की 1500 मीटर दौड़), झारखंड के हिमांशु कुमार (लड़कों की ऊंची कूद), राजस्थान के अंश (लड़कों की तार गोला फेंक), महाराष्ट्र की जान्हवी ज्ञानेश्वर हिरुदकर शामिल थीं, जो लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में मीट रिकॉर्ड बनाने से चूक गईं।

गोल्ड मेडल जीतने के बाद कादिर ने कहा,"मैंने नहीं सोचा था कि मैं इतना अच्छा दौड़ पाऊंगा। यह मेरा पहला खेलो इंडिया यूथ गेम्स था और अब मेरा टारगेट अगली बार इस रिकॉर्ड को और बेहतर करना है।" इसी तरह महाराष्ट्र के आदित्य पिसल ने 100 मीटर दौड़ में 10.62 सेकेंड का समय लेकर नया रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड 10.63 सेकेंड था। बिहार के प्रिंस कुमार (10.64 सेकेंड) ने सिल्वर और महाराष्ट्र के रुद्र सचिन शिनी (10.78 सेकेंड) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

यूपी के बबलू कुमार ने 3:56.36 मिनट में 1500 मीटर दौड़ पूरी कर गोल्ड जीता। बिहार के विजय कुमार ने 3:57.12 मिनट में दौड़ पूरी कर ब्रॉन्ज जीता है। उत्तर प्रदेश के तुषार चौधरी ने क्लीन एंड जर्क (वेटलिफ्टिंग) और ओवरऑल लिफ्ट में रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने स्नैच में 126 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 163 किलोग्राम उठाया, जो पिछले रिकॉर्ड से 10 किलो ज्यादा था।

इसी तरह राजगीर में हॉकी के फाइनल में ओडिशा ने झारखंड को शूटआउट में 3-1 से हराकर लड़कियों का गोल्ड जीता। मध्य प्रदेश की लड़कियों ने हरियाणा को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। लड़कों के फाइनल में हरियाणा ने यूपी को 1-0 से हराया। मध्यप्रदेश (लड़कियां) और पंजाब (लड़के) को ब्रॉन्ज पदक से संतोष करना पड़ा।

रिलेटेड पोस्ट्स