भारत ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में जीते 11 पदक

भारतीय पहलवान बेटियों ने जीते चार स्वर्ण पदक
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
भारत ने जॉर्डन के अम्मान में अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में अपने अभियान का शानदार समापन किया। युवा भारतीय दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते। चारों स्वर्ण पदक भारतीय बेटियों ने जीते हैं।
महिला पहलवानों ने चारों स्वर्ण पदक जीते। 46 किलोग्राम में दीपांशी, 53 किलोग्राम में मुस्कान, 61 किलोग्राम में रजनीता और 69 किलोग्राम में मानसी लाठेर ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पीला तमगा जीता। राजा बाला को 40 किलोग्राम वर्ग में अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
पुरुषों में समर्थ गजानन म्हकावे ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। जबकि 65 किलोग्राम वर्ग में आकाश, 71 किलोग्राम वर्ग में सचिन कुमार, 48 किलोग्राम वर्ग में विकास कच्छप, 60 किलोग्राम वर्ग में तुषार तुकाराम पाटिल और 110 किलोग्राम वर्ग में रौनक ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

रिलेटेड पोस्ट्स