तीरंदाजी में विश्व चैम्पियन बनी अदिति बिटिया

क्वालीफाइंग का रिकॉर्ड भी तोड़ा
खेलपथ संवाद
लिमेरिक (आयरलैंड)।
युवा भारतीय तीरंदाज अदिति स्वामी अंडर 18 कम्पाउंड आर्चरी में वर्ल्ड चैम्पियन बन गई। अदिति बिटिया अमेरिका की लीन ड्रेक को 142- 136 से हराकर चैम्पियन बनी। पिछले महीने अंडर 18 महिला कम्पाउंड में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अदिति ने अपनी फॉर्म बरकरार रखी। उन्होंने क्वालीफाइंग रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
स्पर्धा में शुरू से ही डोमिनेट करते हुए अदिति ने पांच अंकों की बढ़त हासिल कर ली और भारत के लिए गोल्ड मेडल पक्का कर दिया। सीनियर वर्ग में पिछले महीने कोलंबिया में भी अदिति ने भाग लिया था और टीम स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया था।
पिछले साल भी अदिति ने अपने खेल में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। शारजाह में खेले गए एशिया कप लीग 3 में इसने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। वहां से फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने तीरंदाजी कौशल में लगातार सुधार किया। 

रिलेटेड पोस्ट्स