चेस ओलम्पियाड की कांस्य विजेता टीमों पर होगी धनवर्षा

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की खेलपथ संवाद चेन्नई। भारत की महिला और ओपन सेक्शन टीम ने फीडे 44वें चेस ओलम्पियाड में कांस्य पदक हासिल किया। इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दोनों ही टीमों के लिए ईनाम की घोषणा की है। स्टालिन ने बुधवार को भारतीय ओपन सेक्शन और महिला टीम को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है।  स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने अंतरराष्ट्रीय इनडोर खेल को सफलता.......

लक्ष्य सेन का बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जीता स्वर्ण  खेलपथ संवाद बेंगलुरु। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का बुधवार को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। फैन्स और परिवार वालों ने बैंडबाजे के साथ उनका स्वागत किया। लक्ष्य ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में मेन्स सिंगल्स में मलेशिया के एंग जे योंग को फाइनल में कड़े मुकाबले में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। लक्ष्य फाइनल में पहला गेम हार गए थे। इसके बाद उन्होंने जबरदस्त .......

राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता होंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश सरकार बनाएगी राजपत्रित अधिकारी देगी पांच करोड़ 25 लाख रुपये  खेलपथ संवाद लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी। इतना ही नहीं पदक विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी बनाया जाएगा। इन खेलों में पदक जीतने वाले आठ पदक विजेताओं को पांच करोड़ और प्रतिनिधित्व करने वाले पांच खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये की धनराशि बांट.......

यूपी के 81 फीसदी खिलाड़ी खाली हाथ लौटे

पंजाब के 69 तो हरियाणा के 63 फीसदी खिलाड़ियों ने जीते पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। योगी आदित्यनाथ जी अब मत कहना कि उत्तर प्रदेश खेल रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन दोयमदर्जे का रहा। राष्ट्रमंडल खेल 2022 का समापन हो चुका है। इस बार भारत को कुल 61 पदक मिले हैं। इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस.......

वाह हरियाणा आबादी दो फीसदी, मेडल 32.7 प्रतिशत

स्वर्ण पर डेढ़ करोड, रजत 75 लाख तथा कांस्य जीतने वाले को 50 लाख मिलेंगे खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 61 मेडल जीते, वहीं इस पूरे आयोजन में हरियाणा के खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। देश के 61 पदकों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 पदक जीतकर देशभर में हरियाणा का नाम रोशन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खे.......

हरियाणा लौटे देश के पदकवीर

मनोहर लाल ने किया धनवर्षा का एलान खेलपथ संवाद चण्डीगढ़। बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने कुल 61 पदक जीते। इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक जीते। इनमें से देश की आबादी में लगभग दो प्रतिशत भागीदार हरियाणा ने इन खेलों में अपना दबदबा कायम रखा है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक के लिए डेढ़.......

घर लौटे राष्ट्रमंडल के हीरो खिलाड़ी

स्वागत में जुटे परिजनों ने ढोल की थाप पर किया भांगड़ा खेलपथ संवाद अमृतसर (पंजाब)। बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीत देश का नाम रोशन करने वाले पंजाब के चार खिलाड़ी शनिवार को भारत लौट आए। बर्मिंघम से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे सभी खिलाड़ियों का अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने स्वागत किया और उन्हें बुके देकर बेहतर भविष्य की कामना की।  अमृतसर जिला के गांव बल सचंदर के वेटलिफ्टर .......

बर्मिंघम में चले भिवानी के मुक्केबाजों के पंच

दूसरा पदक पक्का, जैस्मिन ने भी जीता मुकाबला भिवानी (हरियाणा)। इंग्लैंड के शहर बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा के भिवानी जिले की मुक्केबाज नीतू घनघस के बाद जैस्मिन लंबोरिया में भी कॉमनवेल्थ गेम्स में सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। महिला मुक्केबाज जैस्मिन के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उसके परिजनों व समर्थकों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। बॉक्सिंग के 60 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की जैस्मिन ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इ.......

वेटलिफ्टर लवप्रीत शादियों में घोड़ी लेकर जाते थे

दादा के साथ ठेले पर बेचीं सब्जियां  अब इंडियन नैवी में अधिकारी हैं खेलपथ संवाद अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के छोटे से गांव बल सिकंदर में पले-बढ़े लवप्रीत सिंह ने इंग्लैंड में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान वेटलिफ्टिंग में 109 किलो वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। लवप्रीत ने स्नैच में 163 और क्लीन एंड जर्क में 192 किलो वेट उठाया। उन्होंने कुल 355 किलो वेट उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। हालांकि इस ब्रॉन्ज मेडल तक पहुंचने का स.......

जूडोका तूलिका के साथ फेडरेशन ने की हद दर्जे की बदमाशी

'चहेती' के लिए वेट कैटेगरी हटाई. तैयारी के लिए सिर्फ ढाई महीने मिले खेलपथ संवाद नई दिल्ली। तूलिका मान 78 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में भारत को पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में गोल्ड मेडल दिलाने से चूक गईं। वे वर्ल्ड की नंबर-1 खिलाड़ी स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से मुकाबला हार गईं। तूलिका पहले सारा पर भारी पड़ती नजर आ रही थीं। पहले उन्होंने बढ़त भी बना ली, लेकिन आखिरी में एडलिंग्टन ने बाजी पलट दी और तूलिका को सिल्वर मेडल से.......