सैम्पल न देकर बजरंग ने खेल और देश का अपमान किया

कृष्ण कुमार बेदी ने विनेश फोगाट पर भी साधा निशाना खेलपथ संवाद चंडीगढ़। हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया पर नाडा (राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी) द्वारा चार साल का प्रतिबंध लगाए जाने के बाद राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। इस मामले में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बजरंग पूनिया और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोला। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा, ‘बजरंग पूनिया क.......

जागृति गुप्ता को मिला बेस्ट टीचर अवॉर्ड

खेलपथ संवाद प्रयागराज। आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में वार्षिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जागृति गुप्ता को बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड प्रिंसिपल मीना शंकर और प्रीतिंदर कौर के करकमलों से प्रदान किया गया। बुधवार को आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में वार्षिक कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर  एमएस सिद्धू डिप्टी ज.......

पहलवान बजरंग पूनिया फिर विवादों में फंसे

पहले आंदोलन तो अब निलम्बन पर हो रही चर्चा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बजरंग ने पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन किया था और वह सड़कों पर उतरे थे। अब बजरंग फिर सुर्खियों में हैं क्योंकि उन पर राष्ट्रीय डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने मंगलवार को चार साल का प्रतिबंध लगाया है।  ख.......

उत्तराखंड सरकार ने खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में किया इजाफा

खिलाड़ियों को भोजन भत्ता 250 रुपये की बजाय अब 480 रुपये मिलेगा खेलपथ संवाद देहरादून। लम्बी प्रतीक्षा के बाद उत्तराखंड सरकार ने खेल प्रशिक्षकों की आर्थिक स्थिति पर ध्यान देते हुए उनके मानदेय और भत्तों में दो से पांच गुना की बढ़ोत्तरी की है। सरकार के इस निर्णय से खेल प्रशिक्षकों तथा खिलाड़ियों आदि के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। उत्तराखंड में खेल प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों की सरकार ने सुध ली है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने .......

भारत को खेल महाशक्ति बनाने में शारीरिक शिक्षक महत्वपूर्ण कड़ी: कुनाल

चिराग चिकारा को मिला इमर्जिंग स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड 29 शारीरिक शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों को मिला सातवां पेफी अवॉर्ड  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुनाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को लगातार बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका सकारात्मक असर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में दिख भी रहा है। भारत को खेल महाशक्ति ब.......

हॉकी बेटियों की खिताबी जीत पर कोच हरेन्द्र के गांव में जश्न

गांव दाउदपुर के बनवार बतराहा में जमकर छूटे पटाखे खेलपथ संवाद छपरा। खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षक की अहम भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता। हाल ही में राजगीर (बिहार) में खेली गई एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी बेटियां खिताब जीतकर अपने गुरु हरेन्द्र सिंह की उम्मीदों पर खरी उतरीं। इस खिताबी जीत से जहां हर खेलप्रेमी खुश है वहीं कोच हरेन्द्र के गांव में जमकर जश्न मनाया गया। राजगीर में भारतीय हॉकी बेटियां चीन को पछाड़ कर .......

खेल शिक्षकों के मामले में राजस्थान की स्थिति बेहद खस्ताहाल

सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के दो हजार से अधिक पद खाली निजी स्कूलों में हालत और भी बदतर, न खेल शिक्षक हैं न खेल मैदान खेलपथ संवाद जयपुर। हमारी सरकारें खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की लाख बातें करें, जमीनी स्तर पर हर राज्य की स्थिति संतोषजनक नहीं कही जा सक.......

पश्चिम बंगाल ने जीती राष्ट्रीय फिनस्वीमिंग टीम चैम्पियनशिप

चौथी राष्ट्रीय फिनस्वीमिंग में पश्चिम बंगाल के खाते में आए 151 पदक खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के तैराकों ने चौथी राष्ट्रीय फिनस्वीमिंग में कुल 151 पदकों के साथ टीम चैम्पियनशिप जीत ली। उसके खाते में 67 स्वर्ण, 43 रजत तथा 41 कांस्य पदक रहे। उप विजेता कर्नाटक (50 पदक) के तैराकों ने 17 स्वर्ण, 18 रजत और 15 कांस्य पदक जीते। 21 पदकों के साथ उत्तराखंड को तीसरा स्थान मिला। उसके तैराकों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत तथा 7 कांस्य पदक जीते।.......

‘फिट फॉर लाइफ’ स्वामी दयानंद हाउस ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

एमडीएन ग्लोबल स्कूल का वार्षिक खेलकूद उत्सव  सम्पन्न खेलपथ संवाद कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में ‘वार्षिक खेल उत्सव 2024’ का आयोजन उल्लास के साथ किया गया। आयोजन की थीम ‘फिट फॉर लाइफ’ था, जिसने खेलों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। ‘फिट फॉर लाइफ’ की ओवरऑल ट्रॉफी स्वामी दयानंद हाउस के नाम रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरकेएसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल मौजूद.......

शूटर केतन ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में जीता रजत

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया सम्मानित खेलपथ संवाद कुरुक्षेत्र। निशानेबाज केतन ने आईएसएसएफ शूटिंग जूनियर विश्व चैम्पियनशिप-2024 में  चांदी के पदक पर निशाना साधकर देश को गौरवान्वित किया था। केतन की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उसे सम्मानित किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विदेशी भाषा विभाग में फ्रेंच डिप्लोमा कोर्स कर रही केतन ने 26 सितम्बर.......