सोनीपत के होनहारों ने किकबॉक्सिंग में किया कमाल, अब मचाएंगे धमाल

खिलाड़ी अब फरीदाबाद में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
खेलपथ संवाद
सोनीपत। आठ जून को जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन सोनीपत द्वारा महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ रोड खेवड़ा में आयोजित 25वीं जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में होनहार किकबॉक्सरों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए न केवल स्वर्ण पदक जीते बल्कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना टिकट भी पक्का कर लिया। स्वर्णिम सफलता हासिल करने वाले किकबॉक्सिंग खिलाड़ी अब 20 से 22 जून तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 12 फरीदाबाद में होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
जिला स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के 50 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोहित सीआरपीए खेवड़ा सब जूनियर (34 किलो गोल्ड मेडल), पंकज आंतिल खेवड़ा सब जूनियर (36 किलो गोल्ड मेडल), सूरज जखोली सब जूनियर (40 किलो गोल्ड मेडल), सागर जखोली सब जूनियर (42 किलो गोल्ड मेडल), मोहित शामाबाद सब जूनियर (45 किलो गोल्ड मेडल), आदि आंतिल कुमासपुर सब जूनियर (50 किलो गोल्ड मेडल), नितिन चौहान जोशी सब जूनियर (52 किलो गोल्ड मेडल), जयदेव खेवड़ा (53 किलो गोल्ड मेडल), कार्तिक बहालगढ़ जूनियर (55 किलो गोल्ड मेडल), भूपेश खरब सोनीपत जूनियर (60 किलो गोल्ड मेडल), कार्तिक इंदिरा कॉलोनी बहालगढ़ जूनियर (65 किलो गोल्ड मेडल), यश झुंडपुर जूनियर 70 किलो गोल्ड मेडल 13 क्रिष आंतिल नाधनोर जुनियर 94 किलो गोल्ड मेडल 14कृषन नांदल असावरपुर सिनियर (57 किलो गोल्ड मेडल), वरुण आंतिल असावरपुर (60 किलो सीनियर गोल्ड मेडल), हर्ष नांदल असावरपुर सीनियर (75 किलो गोल्ड मेडल), रामप्रकाश झुंडपुर सीनियर (94 किलो गोल्ड मेडल) ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।
इसी तरह मयंक (36 किलो रजत पदक), करन लिवान (40 किलो रजत पदक), रितिक सैवली (52 किलो रजत पदक), हिमांशु दिपालपुर (54 किलो रजत पदक), अंकित बिसवामिल (56 किलो रजत पदक), कुणाल पतला (48 किलो रजत पदक), वंश झुंडपुर (45 किलो रजत पदक), अंकित जगदीशपुर (52 किलो रजत पदक), आशीष जगदीशपुर (55 किलो रजत पदक), मोहित जाट जोशी (60 किलो रजत पदक), अंकुश बडोली (65 किलो रजत पदक), सचिन बडोली 65 किलो सीनियर गोल्ड मेडल, कुणाल खेवड़ा सीनियर गोल्ड 70 किलो, यश आंतिल नागल 75 किलो सीनियर ने गोल्ड मेडल जीतकर अपना दमखम दिखाया।
हम आपको बता दें कि अब गोल्ड मेडल जीतने वाले किकबॉक्सिंग खिलाड़ी 20 से 22 जून स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 12 फरीदाबाद में होने वाली प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। सोनीपत के खिलाड़ी कोच राहुल गोहाना, कोच अनिल आंतिल, रेफरी सूरज हलालपुर और सचिव डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग एसोसिएशन सोनीपत सुधीर के नेतृत्व में भाग लेंगे तथा सोनीपत का गौरव बढ़ाएंगे।
डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में रेफरी हरियाणा राज्य किकबॉक्सिंग एसोसिएशन हरियाणा से आए हुए थे। रेफरी रितेश गुलिया झज्जर, दीपक रोहतक, तनिषा कादयान रोहतक सूरज हलालपुर, शाहिल खरखोदा, अमित आंतिल किसोरा, राहुल कौशिक कुमासपुर, लोकेश आंतिल मुकिमपुर, अनिल आंतिल मुकिमपुर, नवीन आंतिल कुमासपुर, गौरव खत्री कुंडली, संदीप दहिसरा, राजेश जखोली, मुकेश जठेडी, अनुराग गोहाना, कार्तिक गोहाना, सुमित जांगड़ा गोहाना, यश पांचाल गोहाना, किशन गोहाना, डॉ. सुभाष ढोर गोहाना, राहुल गोहाना, मनोज देशवाल गन्नौर, सागर गन्नौर, करसन गन्नौर, हरीश अहलावत लिवासपुर, सूरज हलालपुर, सुधीर डिस्ट्रिक्ट किकबॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा जीत की बधाई दी।