खेल विभाग का एक साल पूरा होने पर बिहार में जश्न श्रीप्रकाश शुक्ला पटना। समृद्धशाली खेल इतिहास से बेखबर नीतीश कुमार की सरकार बिहार में खेल विभाग का एक साल पूरा होने पर जश्न मना रही है। वह बता रही है कि उसने खेल-खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। भव्य खेल आयोजनों पर पैसा पानी की तरह बहाया है। लेकिन दुख की बात तो यह है.......
पूजा ने जीती पांच किलोमीटर साइकिल रेस खेलपथ संवाद कैथल। महाराजा सूरजमल खेल स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शशी बाला महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कैथल शहरी द्वारा किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में 300 मीटर दौड़ में रीना पहले स्थान पर रहीं। 30 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़ व 30 साल से कम उ.......
खेलकूद प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा खेलपथ संवाद नारनौंद। महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग नारनौंद द्वारा बुधवार को शहर के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ सुलचानी की सुनीता ने जीती। महिला एवं बाल विकास परियोजना द्वारा प्रथम स्थान पर रहने वाली महिलाओं को 2100 रुपए, दूसरे स्थान पर 1100 रुपए .......
महाराष्ट्र के शिरडी में हुई प्रतियोगिता में यूपी के होनहारों ने 25 स्वर्ण सहित 33 पदक जीते खेलपथ संवाद लखनऊ। शिरडी (महाराष्ट्र) में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय बैटल स्पोर्ट्स डांस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। चार एवं पांच जनवरी को हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना शानदार कौशल दिखाते हुए 25 स्वर्ण सहित कुल 33 पदक जीते। बैटल स्पो.......
हिमाचल प्रदेश युवा सेवा एवं खेल विभाग ने सरकार को भेजा प्रस्ताव खेलपथ संवाद शिमला। नेशनल वॉलीबाल टूर्नामेंट के लिए टीम के चयन पर उठे विवाद के बाद अब खेल विभाग की ओर से सभी खेलों की राष्ट्रीय स्पर्धाओं के ट्रायल में वीडियोग्राफी करवाने का फैसला लिया है। इसको लेकर युवा सेवा एवं खेल विभाग ने सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है और जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी। जयपुर में मंगलवार से शुरू हुए नेशनल वॉलीबाल टूर्नामेंट के लिए 26 दिसम्ब.......
अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट्स कोच सुधीर अपने शिष्यों के प्रदर्शन से खुश खेलपथ संवाद मेरठ। हरियाणा राज्य आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जाट भवन रोहतक में 28 से 30 दिसम्बर तक आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ रोड खेवड़ा के दो खिलाड़ियों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। इन खिलाड़ियों ने सोनीपत जिले .......
खेल मंत्री ने 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का किया नेतृत्व ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना ने गुवाहाटी से दिया समर्थन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के पोरबंदर में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का नेतृत्व किया जबकि ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने गुवाहाटी से इस पहल का समर्थन किया। मांडविया के साथ 150 से अधिक साइकिल सवारों ने उ.......
खेलपथ संवाद घरौंडा। वीएचसीए हेयर क्लीनिक पर ‘द वर्ल्ड्स मोस्ट वायरल फाइटर’ और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध बॉक्सर नीरज गोयत पहुंचे। क्लीनिक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीरज गोयत ने अपनी सफलता की प्रेरणादायक कहानी साझा की। कार्यक्रम के दौरान नीरज ने बताया कि कैसे कठिन परिश्रम और जुनून से उन्होंने भारतीय तिरंगा विश्व मंच पर लहराया। इस खास मौके पर नीरज ने डॉ. मुकेश अग्रवाल की यूट्यूब सीरीज बियॉन्ड बाउंड्रीज के लिए एक प.......
मिस्टर ओलम्पिया बॉडीबिल्डिंग में चांदी सा चमका खेलपथ संवाद मथुरा। कहते हैं कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इसे सही चरितार्थ किया मथुरा के लाल राजकुमार ने मिस्टर ओलम्पिया बॉडीबिल्डिंग में चांदी का पदक जीतकर। राजकुमार की इस उपलब्धि से न केवल ब्रज बल्कि समूचा उत्तर प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। गोवर्धन के मलसराय गांव में एक किसान परिवार में जन्मे राजकुमार फौजदार 14 वर्ष की उम्र से पहलवानी में अपने दमखम का परचम लहरा रह.......
प्रतियोगिता के दौरान शौचालय में मिलीं इस्तेमाल सीरिंज व खाली शीशियां बरेली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लिए जाएंगे सैम्पल खेलपथ संवाद हिसार। हमारे देश में डोपिंग का संजाल वृहद स्तर तक पहुंच चुका है। अब तो खेलों के मंदिर भी सुरक्षित नहीं रहे। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने हाल ही में हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के दौरान कुछ खिलाड़ियों पर लगे संदिग्ध डोपिंग के आरोपों को गंभीरता से.......
