नया खेल, नई उम्मीदें सोनू शर्मा ने ईजाद किया यह खेल श्रीप्रकाश शुक्ला हर नया खेल नई उम्मीदें जगाता है। आठ अक्टूबर, 2012 को भगवान श्रीकृष्ण की पावन धरती पर जब टारगेट बाल खेल को ईजाद किया गया तब किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि यह खेल इतनी जल्दी पापुलर हो जाएगा। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय .......
खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण भारत में स्थिति खराब होती जा रही है। इस पर पहलवान बबिता फोगाट ने जमातियों को जाहिल कहते हुए एक ट्वीट किया। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद रेसलर बजरंग पूनिया बचाव में उतरे। उन्होंने ट्रोलर्स से पूछा कि खिलाड़ी देश के लिए हर रोज संघर्ष करते हैं, लेकिन आप क्या कर रहे हैं। दरअसल, .......
दास्तां व्हीलचेयर बास्केटबॉल की पहली अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गिरजा की रायपुर। हर मां-पिता की चाहत अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने रहती है। इसके लिए उन्हें चाहे जितनी मेहनत करनी हो, वे करते हैं। जैसे ही बच्चों के सपने पूरे होने लगते हैं, वैसे ही सारे दुख खुद-ब-खुद खुशी में बदल जाते हैं। हम ऐसी ही एक मां की बात कर रहे हैं जिसने बेटी का सपना पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक तरफ कुदरत ने अजीब .......
नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और देश को टोक्यो ओलम्पिक का कोटा दिला चुके पहलवान दीपक पूनिया की मां कृष्णा देवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 46 वर्ष की थीं। हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव के दीपक की मां कृष्णा का कल रात लगभग ढाई बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। दीपक के पिता सुभाष भी पहलवान हैं। कृष्णा के परिवार में दो बेटियां भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। .......
कोरोना वायरस के खिलाफ 'जंग' में खेल जगत ने मदद को बढ़ाए हाथ खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ 'जंग' में खेल जगत ने भी हाथ बढ़ाए हैं। हर कोई इस महामारी के खिलाफ लड़ने को अपनी तरफ से सहायता मुहैया करा रहा है। इसी कड़ी में फ्लाइंग किक स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया ने भी प्रधानमंत्री सहायता कोष में 25 हजार.......
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमी ने जीते एक स्वर्ण, पांच रजत सहित 16 पदक खेलपथ प्रतिनिधि इंदौर। एशियन चैम्पियनशिप 2018 में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली पहली भारतीय महिला स्नूकर खिलाड़ी अमी कमानी ने पिछले दिनों अहमदाबाद में खेली गई चतुर्थ राष्ट्रीय सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप में लगातार चौथी बार राष्ट्रीय खिताब जीता। स्नूकर खिलाड़ी अमी कमानी ने 1.......
शाहाबाद मारकंडा : शाहाबाद की 2 महिला हॉकी खिलाड़ियों रमनप्रीत कौर व काजल का चयन नार्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर के लिए हुआ है। यह जानकारी देते हुए द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच बलदेव सिंह ने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी गोरखपुर में अपनी सेवाएं देंगी। उल्लेखनीय है कि शाहाबाद की यह दोनों हॉकी खिलाड़ी कोच बलदेव सिंह के पास पंजाब में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। इनकी खेल उपलब्धियों की ब.......
गुरूता को किया कलंकित, आरोप स्वीकारे खेलपथ प्रतिनिधि सोनीपत। गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाले हरियाणा के बॉक्सिंग कोच संदीप मलिक को सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके संदीप पर उनकी ही 19 वर्षीय शिष्या ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, संदीप ने सभी आरोपों को स्वीकार भी कर लिया है। दरअसल, यह घटना फरवरी की है जब वे एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पश्चिम बंगाल .......
पहली बार लम्बी घुड़दौड़ प्रतियोगिता में अकादमी की टीम ने जीते पदक भोपालः मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने पहली बार 40 किलोमीटर जूनियर नेशनल इन्ड्यूरेंस चैम्पियनशिप (जूनियर राष्ट्रीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता) में एक स्वर्ण और एक रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाये। खिलाड़ियों ने यह पदक टीम इवेन्ट में अर्जित किए। यह चैम्पियनशिप पालनपुर, गुजरात में 14-15 मार्च, 2020 तक खेली गयी। यह पहला अवसर है जब अकादमी के खिलाड़ियों ने इन्ड्यूरेंस चैम्पियनश.......
चंडीगढ़/पंचकूला। फील्ड हॉकी एसोसिएशन चंडीगढ़ की तरफ से शहर में हॉकी खिलाड़ियों को उभारने के लिए एक प्लेटफार्म दिया जाएगा। शहर में हॉकी टैलेंट की कोई कमी नहीं है, जरूरत उस टैलेंट को मौका देने की है। ये विचार आज फील्ड हॉकी एसोसिएशन चंडीगढ़ की नवागत अध्यक्ष सीमा केपी सिंह ने व्यक्त किए। प्रेसिडेंट सीमा केपी सिंह ने कहा कि वे जल्द ही सिटी में एक हॉकी इवेंट शुरू करेंगे जिसमें बच्चों को हॉकी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ये इवेंट बॉयज एंड गर्ल्स अं.......
