पीवी सिंधु को फाइनल में वांग झीयी ने दिया झटका

महिला एकल के फाइनल में चीनी खिलाड़ी से हारीं खेलपथ संवाद नई दिल्ली। डबल ओलम्पिक पदक विजेता पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स 2024 महिला एकल फाइनल में चीन की वांग झीयी से हार गईं। भारतीय शटलर ने फाइनल की शुरुआत पहले गेम में 21-16 से जीत के साथ की। चीनी शटलर ने दूसरे में वापसी की और 21-5 से जीत हासिल की। आखिरी गेम में सिंधु ने दबदबा दिखाया और 11-3 की बढ़त ले ली। हालांकि, वांग ने शानदार वापसी की और गेम 16-21 से जीत लिया।  कुआलालंप.......

तैराक श्रीहरि नटराज ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक में जीती चांदी

किसी तैराक को नहीं मिला पेरिस ओलम्पिक का टिकट खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज ने फ्रांस में चल रहे 30वें मेयर नोस्ट्रम तैराकी टूर्नामेंट में 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीता। टोक्यो ओलम्पिक खेल चुके नटराज ने 25.50 सेकेंड का समय निकालकर हंगरी के एडम जास्जो के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। ब्रिटेन के स्कॉट गिब्सन को कांस्य पदक मिला।  श्रीहरि श्रीहरि नटराज से स्वर्ण की उम्मीद थी लेकिन वह इससे चूक ग.......

भारतीय महिला हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम चरण में अर्जेंटीना से मिली हार खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम का निराशाजनक प्रदर्शन अर्जेंटीना के खिलाफ भी जारी रहा और टीम को एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम चरण में अर्जेंटीना से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम का बेल्जियम चरण में यह अंतिम मुकाबला था। इस मैच में अर्जेंटीना के लिए सेलिना डि सैंटो (पहले मिनट), मारिया कैंपॉय (39वें) और मारिया ग्रेनाटो (47वें मिनट) ने गोल किए। भारतीय महिला.......

भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधू लय में लौटीं

थाईलैंड की बुसानन को हराकर फाइनल में पहुंचीं खेलपथ संवाद कुआलालंपुर। भारतीय शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शनिवार को थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को हराकर मलयेशिया मास्टर्स प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने महिला एकल के सेमीफाइनल मैच में बुसानन को 13-21, 21-16, 21-12 से हराया। सिंधू का यह 2023 स्पेन मास्टर्स के बाद से किसी टूर्नामेंट का पहला फाइनल भी है। सिंधू पहला सेट 13-21 से हार गईं, लेकिन.......

एफआईएच प्रो लीग में भारत की दूसरी हार से मायूसी

पुरुष हॉकी टीम को शूटआउट में बेल्जियम से मिली 1-3 से शिकस्त  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग में 2-2 की बराबरी के बाद शूटआउट में बेल्जियम से 1-3 से हार मिली। अराईजीत सिंह ने 11वें मिनट में बढ़त दिला दी पर फेलिक्स ने 30वें मिनट में स्काेर 1-1 कर दिया। फ्लोरेंट (50वें मिनट) ने बेल्जियम को बढ़त दिलाई पर सुखजीत (57वें मिनट) में स्कोर 2-2 कर दिया। शूटआउट में सुखजीत ही भारत के लिए गोल कर सके जबकि विवेक .......

प्रो हॉकी लीग में भारतीय पुरुष टीम ने अर्जेंटीना को हराया

महिला टीम को 5-0 से मिली करारी शिकस्त खेलपथ संवाद एंटवर्प (बेल्जियम)। भारतीय पुरुष टीम बुधवार को यहां एफआईएच प्रो हॉकी लीग मैच में निर्धारित समय में 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद शूटआउट में अर्जेंटीना को 5-4 से हराने में सफल रही जबकि महिला टीम को 5-0 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारत के लिए मनदीप सिंह (11वें मिनट) और ललित कुमार उपाध्याय ने मैदानी गोल दागे जबकि अर्जेंटीना की ओर से लुकास मार्टिनेज (20वें) और टॉमस डोमेने (60वें) न.......

भारतीय तीरंदाज बेटियां कम्पाउंड तीरंदाजी के फाइनल में पहुंचीं

विश्व कप के फाइनल में तुर्किये से होगी खिताबी भिड़ंत कम्पाउंड पुरुष तीरंदाजी टीम को मिला चौथी स्थान खेलपथ संवाद येचियोन (कोरिया)। कम्पाउंड तीरंदाजी में विश्व नम्बर एक बेटियों ने विश्व कप स्टेज दो में कम्पाउंड वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। हांगझोऊ एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण जीतने वाली ज्योति सुरेखा, पटियाला की परणीत कौर और अदिति स्वामी ने अमेरिका को सेमीफाइनल में 233-229 से हराकर फाइनल में तुर्किये से भिड़ने का अधिकार हासि.......

ओलम्पिक चयन ट्रायल की सबसे सफल शूटर बनीं मनु भाकर

आठ में से चार बार जीतीं, दो इवेंट में चुनी जाएंगी खेलपथ संवाद भोपाल। मनु भाकर ओलम्पिक चयन ट्रायल की सबसे सफल शूटर बनकर उभरी हैं। हरियाणा की इस शूटर ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल के कुल आठ में से चार ट्रायल में जीत हासिल की। मनु दोनों ही इवेंट में पेरिस ओलम्पिक के लिए चुनी जाने वाली टीम में शीर्ष पर हैं। राइफल और पिस्टल इवेंट के ट्रायल में बड़ा झटका ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले शूटरों को लगा है।  कुल आठ इवेंट (10.......

थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी

अब चेन बो यांग-लियू यी से होगी खिताबी टक्कर खेलपथ संवाद नई दिल्ली। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल ने शनिवार को जीत दर्ज की। इस जोड़ी ने चीनी ताइपे के लू मिंग-चे और तांग काई-वेई की जोड़ी पर आसान जीत हासिल की। इसी के साथ सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग को सुपर 500.......

सात्विक-चिराग तथा तनीषा-अश्विनी सेमीफाइनल में पहुंचे

थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंटः भारत का डबल्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन खेलपथ संवाद बैंकॉक। भारतीय डबल्स जोड़ियों ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। भारत की शीर्ष पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन में मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप पर सीधे गेम में जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।  विश्व रैंकिंग में .......