एआईएफएफ ने वापस लिया अनवर अली का निलम्बन

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने दिल्ली हाईकोर्ट को दी जानकारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत के डिफेंडर अनवर अली का निलम्बन वापस ले लिया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की प्लेयर्स स्टेटस कमेटी (पीएससी) ने दिल्ली हाईकोर्ट को जानकारी दी। महासंघ की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि इस मुद्दे पर समिति नए सिरे से विचार करेगी और सभी पक्षों को सुनने के बाद विस्तृत आदेश जारी करेगी। दरअसल, अदालत शुक्रवार को पीएससी के फैसले के खिलाफ अली .......

एआईएफएफ के मौजूदा पदाधिकारी हों बर्खास्तः बाईचुंग भूटिया

दिग्गज फुटबॉलर ने खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार बताया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) पर बड़ा हमला बोलते हुए मौजूदा पदाधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है। भूटिया ने हाल के दिनों में राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय संस्था को जिम्मेदार ठहराया।  भूटिया ने एआईएफएफ की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय फुटबॉल के लिए रोडमैप के अभाव.......

प्रज्ञानंद और वैशाली ने भारत की कराई शानदार शुरुआत

पुरुष और महिला टीमों को मिली जीत खेलपथ संवाद बुडापेस्ट। भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद और आर वैशाली ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत की शानदार शुरुआत कराई। भारत की पुरुष और महिला टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की, जिसमें यह भाई-बहन की जोड़ी चमकी। भारतीय पुरुष टीम ने मोरक्को को 4-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने जमैका पर 3.5-0.5 से जीत दर्ज की। विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने पहले दौर से ब्रेक लिया है।  प्रज्ञानंद ने शुरु.......

एएफआई अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जताई चिन्ता

पेरिस ओलम्पिक में उम्मीद के मुताबिक नहीं मिले परिणाम खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि 2024 पेरिस ओलम्पिक खेलों में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन में अचानक आई गिरावट चिंता का विषय है। एएफआई अध्यक्ष ने कहा कि पेरिस ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए।  सुमरिवाला ने कहा, पेरिस में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अचानक गिरावट आई। एथल.......

भारत ने मलेशिया को 8-1 से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

टीम इंडिया ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बनाई जगह उत्तर प्रदेश के राजकुमार पाल ने दागे सबसे अधिक तीन गोल खेलपथ संवाद बीजिंग। गत चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में मलेशिया को 8-1 से रौंद दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही भारत ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। भारत ने बुधवार को लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारत के लिए पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने आठ गोल दागे। इनम.......

विनेश फोगाट ने आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा पर साधा निशाना

कहा- 'एक तस्वीर खींची गई, उसमें भी राजनीति हुई' खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारत की दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी ऊषा पर पेरिस ओलम्पिक 2024 में उनकी दुखद यात्रा के दौरान पर्याप्त समर्थन नहीं देने का आरोप लगाया है। विनेश ओलम्पिक खेलों में कुश्ती के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 30 साल की इस पहलवान ने महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल के लिए क्वालीफाई.......

सीरिया ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप

भारतीय फुटबॉल टीम एक भी गोल नहीं कर सकी खेलपथ संवाद हैदराबाद। सीरिया ने भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। सीरिया के लिए महमूद अल असवाद (सातवें), दालेहो ईरानदुस्त (76वें) और पाब्लो सब्बाग (90+6 मिनट) ने गोल दागे। भारत को इससे पहले तीन सितम्बर को मॉरीशस ने गोलरहित बराबरी पर रोका था, जबकि सीरिया ने मॉरीशस को 2-0 से हराया था। मार्.......

भारत ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में जापान को हराया

सुखजीत और अभिषेक ने दो मिनट में दो गोल किए खेलपथ संवाद हुलुनबुइर (चीन)। भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी 2024 के दूसरे मुकाबले में जापान को हरा दिया। सोमवार को हुलुनबुइर में खेले गए मैच में पेरिस ओलम्पिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम ने 5-1 से शानदार जीत दर्ज की। अपने पहले मुकाबले में रविवार को भारत ने मेजबान चीन को 3-0 से हराया था। भारत का अगला मुकाबला 11 सितम्बर को मलेशिया से होगा। डिफेंडिंग चैम्पियन भारत की ओर से सुखजीत .......

भारत ने हॉकी में मेजबान चीन को दी 3-0 से शिकस्त

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में गत चैम्पियन टीम इंडिया का जीत से आगाज खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान चीन पर 3-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की। भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए जबकि चीन एक भी गोल नहीं कर सका। ओलम्पिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत म.......

ओसीए के पहले अध्यक्ष होंगे पटियाला के रणधीर सिंह

एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में होंगे नामित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह रविवार को एशियाई संस्था की 44वीं आमसभा में एशियाई ओलम्पिक परिषद (ओसीए) के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने जाने के लिए तैयार हैं। पूर्व भारतीय निशानेबाज रणधीर को खेल मंत्री मनसुख मांडविया और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में आधिकारिक तौर पर ओसीए अध्यक्ष नामित किया जाएगा।  पंजाब के पटियाल.......