सूर्यकुमार-कुलदीप कर सकते हैं दक्षिण अफ्रीकी टीम को परेशान मिलर-डिकॉक खड़ी कर सकते हैं भारतीय गेंदबाजों को परेशानी खेलपथ संवाद बारबाडोस। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार को आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है। भारत जहां तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है, जबकि दक्षिण .......
12 महीने में तीन फाइनल खेलना टीम इंडिया की निरंतरता को दर्शाता है खेलपथ संवाद बारबाडोस। टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में आज शाम (शनिवार) को भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। टीम इंडिया ने जहां शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को औपचारिक प्रैक्टिस सेशन रखा। फाइनल के लिए प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी भारत ने बारबाडोस में किया। इस मौके पर भारतीय टीम.......
रिवर्स स्विंग पर रोहित का जवाब सुन लगी मिर्ची खेलपथ संवाद कराची। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने भारतीय तेज गेंदबाजों को पारी के अंत में रिवर्स स्विंग मिलने पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय तेज गेंदबाज रिवर्स स्विंग पाने के लिए गेंद के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और आईसीसी को इस पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंजमाम को करारा जवाब दिया था और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी.......
रोहित सेना ने एकतरफा मुकाबले में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया खेलपथ संवाद गयाना। भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से रौंदते हुए फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। भारत आखिरी बार 2014 में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था। इस मुकाबले में शानदार हरफनमौला खेल के लिए अक्षर पटेल को प्लेयर आफ द मैच की पुरस्कार मिला। गयाना में हुए मुकाबले म.......
पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम खेलपथ संवाद त्रिनिदाद। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ नौ विकेट से पहला सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ टीम ने खुद पर लगे चोकर्स के दाग को मिटा दिया। यह पहला मौका है जब अफ्रीकी टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा। 32 साल में पहली बार आईसीसी के किसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को जी.......
क्या यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका? खेलपथ संवाद गयाना। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 अब अपने चरम की तरफ बढ़ रहा है। सुपर-8 के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब 27 जून को सेमीफाइनल के मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया जिसे एडेन मार्करम की टीम ने नौ विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, दूसरा मैच रात आठ बजे भारत और इंग्लैंड के बीच प्रोविंडेंस में खेला ज.......
‘चोकर्स’ दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार रखा फाइनल में कदम खेलपथ संवाद तारोबा। अपने जांबाज प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले अफगानिस्तान का टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया जब दक्षिण अफ्रीका ने अपने पर लगा ‘चोकर्स’ का ठप्पा हटाते हुए उसे नौ विकेट से हराकर पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब दक्षिण अफ्रीका का सामना शनिवार को फाइनल में भारत या इंग्लैंड से होगा। इस हार के बावजूद हालांकि अफगान .......
पिछले टी20 विश्व कप जैसी लय में नहीं दिख रही इंग्लैंड जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी से भारत मजबूत स्थिति में खेलपथ संवाद गयाना। वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय टीम सुपर-8 के अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। अब उसका सामना इंग्लैंड से होना है। इस मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड से अपनी पिछली हार का बदला लेने के उद्द.......
टी20 विश्व कप: बांग्लादेश को हराया, ऑस्ट्रेलिया को किया बाहर खेलपथ संवाद किंग्सटाउन। विषमता से सफलता के सफर में अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा पन्ना लिखते हुए अफगानिस्तान ने मंगलवार को टी20 विश्व कप में डकवर्थ लुईस पद्धति से बांग्लादेश को आठ रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ऐसा पहली बार हुआ है कि अफगानिस्तान किसी आईसीसी ट्रॉफी इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा है। राशिद की टोली के सेमीफाइनल में पहुंचते ही अफगानिस्तान में ज.......
टी-20 में दुनिया के सबसे सफल कप्तान हैं हिटमैन खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टीम इंडिया फिलवक्त जीत के रथ पर सवार है। टी-20 विश्व कप में यदि टीम इंडिया इंग्लैंड को हरा देती है तो वह न केवल फाइनल में कदम रखेगी बल्कि कप्तान रोहित शर्मा दुनिया के सबसे सफल कप्तान होने का गौरव भी हासिल कर लेंगे। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है और उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत इस टूर्नामेंट में.......
