सब जूनियर खो-खो का खिताब महाराष्ट्र के नाम

बालक-बालिका टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया कमाल
ऊना।
31वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीमों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र चैम्पियन बना। जबकि लड़कों के वर्ग में कर्नाटक दूसरे स्थान पर, जबकि पश्चिम बंगाल और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों के वर्ग में पंजाब ने दूसरा स्थान हासिल किया, राजस्थान और दिल्ली ने तीसरी स्थान पाया। समापन कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि और देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी बनेगा। कंवर ने कहा कि हिमाचल खेलों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिला ऊना ने पद्मश्री चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर और निषाद कुमार जैसे कई खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत बहुत अधिक काम किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ऊना के लिए गर्व की बात है कि 31वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता यहां करवाई गई। 

रिलेटेड पोस्ट्स