शाहाबाद की तीन हॉकी बेटियां भारतीय टीम में

जूनियर हॉकी विश्वकप में दिखाएंगी जौहर
खेलपथ प्रतिनिधि
शाहाबाद, मारकंडा।
शाहाबाद की तीन हॉकी खिलाड़ियों प्रभलीन, रीत व प्रियंका का चयन जूनियर हॉकी विश्वकप के लिए हुआ है। यह तीनों खिलाड़ी पंजाब में कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। कोच द्रोणाचार्य अवार्डी बलदेव सिंह ने बताया कि प्रभलीन व रीत मिडफील्डर और प्रियंका क्षेत्ररक्षण पंक्ति में खेलेंगी। 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले शाहाबाद से कप्तान रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत कौर भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और यह तीनों खिलाड़ी भी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित हैं। इन खिलाड़ियों के चयन पर संजीव डंग, गुरदीप सिंह भुल्लर, बूटा सिंह, डॉ. आर.एस. घुम्मन, डॉ. अशोक चौधरी ने खुशी व्यक्त की है।

रिलेटेड पोस्ट्स