हरियाणा के 12 सपूतों का सम्मान

नीरज चोपड़ा समेत चार को खेल रत्न और आठ को अर्जुन अवॉर्ड
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
हरियाणा के 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें चार खिलाड़ियों को खेल रत्न और आठ खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। यह आयोजन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ। इसमें से अकेले सोनीपत के छह खिलाड़ी शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों को दिया गया अवॉर्ड
टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में रजत जीतने वाले रवि दहिया, पैराओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित आंतिल, पैरालंपिक निशानेबाजी में मनीष नरवाल को खेल के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़, पैरा आर्चर हरविंदर सिंह, योगेश कथूरिया, पहलवान दीपक पूनिया, निशानेबाज सिंहराज अधाना, हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक और सुमित कुमार, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए इनका चयन
रणजी टीम के लिए सरकार तलवाड़ को द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवॉर्ड, कबड्डी कोच असन कुमार, हॉकी कोच प्रीतम सिवाच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया। वहीं 88 वर्षीय सज्जन कुमार को ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
सम्मानित हुए खिलाड़ी
हरियाणा के खेल निदेशक पंकज ने कहा कि राज्य के कुल 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार भी इन खिलाड़ियों को खेल नीति के तहत सम्मान दे चुकी है। हरियाणा में सभी खिलाड़ियों की आर्थिक तौर पर मदद की जा रही है। सभी को आगे बढ़ने में मदद की जाएगी।

रिलेटेड पोस्ट्स