छठीं राष्ट्रीय जीत-कुन-डो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का जलवा

तालकटोरा स्टेडियम में झटके 18 पदक, अब थाईलैंड में बढ़ाएंगे देश का मान
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली।
2 से 3 अक्टूबर तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई छठीं जीत-कुन-डो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18 पदक जीते। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश 18 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश टीम के कोऑर्डिनेटर शैलेश कुमार ने खेलपथ को दी।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, छह रजत तथा दो कांस्य पदक जीते। कानपुर के ज़ीशान सिद्दीकी ने हैवीवेट कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को 25 से 27 नवम्बर तक थाईलैंड में होने वाले एशिया कप में खेलने का मौका मिलेगा। जीत-कुन-डो मार्शल आर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव शीफ़ू लायन विकास गिहारा ने ट्रॉफी देकर टीम को सम्मानित किया एवं चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

 

रिलेटेड पोस्ट्स