मध्य प्रदेश की शटलर श्रुति की रहस्यमय मौत

इसी साल किया था इंटर, 12 नेशनल खेली
खेलपथ संवाद
बैतूल।
17 साल की जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियन श्रुति सोनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह मध्य प्रदेश के बैतूल के सारणी में घर की छत पर मृत अवस्था में मिली। हालांकि, अब तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा। श्रुति 12 बार नेशनल्स खेल चुकी थीं। 
श्रुति के पिता निकुंज सोनी सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन के पावर हाउस नंबर-4 में डीई के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि श्रुति गुरुवार शाम घर की छत पर गर्भवती बिल्ली के लिए घर बनाने गई थी ताकि वह उसमें आराम से रह सके। आधे घंटे तक नीचे नहीं आने पर मां ने ऊपर जाकर देखा, तो वह बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद श्रुति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
सेंट्रल स्कूल की छात्रा श्रुति इसी साल 12वीं पास हुई थी। सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। श्रुति के शरीर पर न तो चोट के निशान हैं और न ही संदेहास्पद चीजें नजर आई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

रिलेटेड पोस्ट्स