शिक्षक दिवस पर खिलाड़ी, प्रशिक्षक और शारीरिक शिक्षक सम्मानित

कानपुर में कई संस्थाओं ने बढ़ाया खेल शख्सियतों का हौसला

खेलपथ संवाद

कानपुर। खेलों में रात-दिन मशक्कत करने वाले प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के वास्ते शिक्षक दिवस पर कानपुर की कई संस्थाओं ने उनका सम्मान किया और उनका हौसला बढ़ाया। इन संस्थाओं में मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन, कानपुर ओलम्पिक संघ, कुटुम्ब फाउण्डेशन जैसी संस्थाएं शामिल हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर खेल विधाओं में खिलाड़ियों को संवारने और खेल के क्षेत्र में शहर का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले खेल प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों का भी सम्मान किया गया। कानपुर ओलम्पिक संघ और कुटुम्ब फाउंडेशन द्वारा खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया वहीं मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ने भी खेलों से जुड़े हर शख्स का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया।

कुटुम्ब फाउंडेशन का कार्यक्रम शास्त्री नगर स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया था जहां मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक, कानपुर ओलम्पिक संघ के सचिव रजत दीक्षित के करकमलों से 110 प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। एमएलसी अरुण पाठक ने कहा कि खेल के क्षेत्र में आज भारत के खिलाड़ी छाए हुए हैं। हाल में हुए ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन हर भारतवासी का गौरव बढ़ा रहा है। पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों व युवाओं के निर्माण की अहम कड़ी बन गया है।

कानपुर ओलम्पिक संघ के सचिव रजत दीक्षित ने कहा कि खेल व खिलाड़ियों के निर्माण में प्रशिक्षकों और शारीरिक शिक्षकों का अहम योगदान होता है। गुरु-शिष्य की परम्परा का पालन करते हुए सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों को सम्मान देना चाहिए। असल में प्रशिक्षक के लिए वही गुरु दक्षिणा होती है। समारोह में विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षक-प्रशिक्षक उपस्थित थे।

इसी तरह मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सम्मान समारोह विवेक गेस्ट हाउस आवास विकास-3 में रखा गया था। इस कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र रैयत के करकमलों से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरीश कनहोत्रा, संजय सिंह, सर्वजीत कौर, सुक्खू पहलवान, नीरज शर्मा, रामनारायण, डॉ. अजय पाल, रामकृपाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी राम भरोसे, मनीषा शुक्ला, नूतन शुक्ला, सुनीता यादव, मोतीलाल, कौशलेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश दिनेश द्विवेदी, सूर्यदेव, सुभाष तिवारी, जगन्नाथ, रंजीत सिंह, जीतेन्द्र सिंह, पंचरतन सिंह, सतीश मिश्रा तथा जूनियर नेशनल मेडलिस्ट शिवानी, नेहा कश्यप, आर्यन शर्मा, भूमि सम्राट, अंबिका भट्टाचार्य, सत्यम विष्ट, अजय कुमार आदि को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्रजेश दुबे, अजय मिश्रा, आदित्य पोद्दार, विनय अवस्थी, राजेश सिंह, माला सिंह, अमर सिंह, शेर बहादुर, रमेश श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, शिवकुमार पांडेय, सुनील आदि उपस्थित थे।

कुटुम्ब फाउण्डेशन ने इनका किया सम्मान

सम्मानित होने वालों में अनिल मिश्रा, विनय पांडेय, सुनील तिवारी, दिनेश भदौरिया, प्रकाश अवस्थी, अशोक पांडेय, सीमा मिश्रा, प्रीति पांडेय, राहुल शुक्ला,  राजेश दीक्षित, सर्वेश तिवारी, डॉ. सुदेश श्रीवास्तव, देवेंद्र पाल, धीरेंद्र सिंह, संजय पाल, विपिन सोनकर, वैभव गौर, दिलीप गौर, मनोज चौहान, अनिकेत तिवारी, मनीषा सोनकर, मनीषा शुक्ला, श्रद्धा सोनकर, विनीता यादव, सुनीता यादव, रमेश मिश्रा, प्रदीप चौहान, आशीष कुमार, सूरज सिंह, कुलदीप, आशुतोष आदि शामिल हैं।

रिलेटेड पोस्ट्स