म.प्र. बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ी अमन विष्ट ने देश को दिलाया कांस्य पदक

खेलपथ संवाद

भोपाल।  मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट बॉक्सिंग अकादमी के बॉक्सर अमन सिंह विष्ट ने दुबई में (21 से 31 अगस्त, 2021 तक) आयोजित एशियन यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाया।

दुबई से भोपाल लौटे बॉक्सिंग खिलाड़ी अमन बिष्ट ने टी.टी. नगर स्टेडियम में संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन से भेंट की। श्री जैन ने पुष्प गुच्छ से अमन बिष्ट का स्वागत करते हुए उन्हें दुबई में भारत का परचम फहराने के लिए शाबासी दी। इस अवसर पर बॉक्सिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक रोशनलाल भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि अमन बिष्ट मध्य प्रदेश के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका एशियन यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए 92 किलो भारवर्ग में भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन हुआ। पिछले दिनों सोनीपत में सम्पन्न राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने पर उनका एशियन चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ। म.प्र. बॉक्सिंग अकादमी के चीफ कोच रोशन लाल को 13 सदस्यीय भारतीय दल का कोच बनाया गया था।

रिलेटेड पोस्ट्स