भुवनेश्वर पहुंची भारतीय पुरुष व महिला हॉकी टीम

एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
भुवनेश्वर।
टोक्यो ओलम्पिक में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम मंगलवार को ओडि़शा पहुंची। दोनों टीमों का भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। शंखनाद, फूलमालाओं और टीका लगाकर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत करने के लिए राज्य के खेल मंत्री टीके बहेड़ा और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की मौजूद थे।
कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों टीमों के खिलाड़ी यहां एक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद होंगे। कलिंगा स्टेडियम पर दोनों टीमों का मुख्यमंत्री के साथ फोटो सेशन होगा वहीं, शाम में लोकसेवा भवन में सीएम पटनायक टीमों को सम्मानित करेंगे। कलिंगा स्टेडियम पर डिनर में दोनों टीमों के साथ मुख्यमंत्री मौजूद होंगे। गौरतलब है कि ओडिशा सरकार 2018 से भारतीय हॉकी टीमों की आधिकारिक प्रायोजक है। बता दें कि पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलम्पिक में 41 साल बाद भारत के लिए पदक जीता। वहीं महिला हॉकी टीम पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंची। 

रिलेटेड पोस्ट्स