पंजाब लौटे हॉकी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

एसजीपीसी ने दिया एक करोड़ का ईनाम
खेलपथ संवाद
अमृतसर।
टोक्यो से पंजाब लौटी हॉकी टीम का अमृतसर में भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत को लेकर एसजीपीसी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। एसजीपीसी ने हॉकी टीम को ईनाम के तौर पर एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। इससे पहले अमृतसर एयरपोर्ट पर सबसे पहले एयपोर्ट के अंदर एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर अशोक सिंह, आरपी सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य गुरजीत कौर व रीना खोखर के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह व अन्य खिलाड़ियों का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। 
जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा, पूर्व हॉकी खिलाड़ी और विधायक परगट सिंह, विधायक सुनील दत्ती, मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू, जिला परिषद के चेयरमैन दिलराज सरकारिया और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। गुरुनगरी आ रहे हॉकी खिलाड़ियों के भव्य स्वागत के लिए श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट राजासांसी पर लोगों व हॉकीप्रेमियों की भीड़ जुटी थी।
एयरपोर्ट पर जहां खिलाड़ियों के अभिभावक उनके आने का इंतजार कर रहे है, वहीं उनके स्वागत में ढोल और भांगड़ा टीमें भी पहुंची थीं। सभी उनके एयरपोर्ट के बाहर आने की परीक्षा कर रहे थे। बता दें कि अमृतसर के भारत की महिला हॉकी टीम में अजनाला के गांव मियादी कलां की गुरजीत कौर शामिल थीं, जिसका टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन रहा। वहीं पुरुषों की हॉकी टीम में जंडियाला गुरु के गांव तिमोवाल के हरमनप्रीत सिंह चेला ने बतौर उपकप्तान शानदान खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम में बाबा बकाला के गांव बुताला के दिलप्रीत सिंह बल, जंडियाला गुरु गांव खलैरा के गुरजंट सिंह विरक, अटारी के शमशेर सिंह का भी प्रदर्शन शानदार रहा।
भारतीय खिलाड़ी एयरपोर्ट से श्रीदरबार साहिब माथा टेकने के लिए गए और वहां से वह अपने अपने गांव चले गए। गांव में भी परिवार व गांव वालों द्वारा खिलाड़ियों के जगह-जगह स्वागत के लिए जहां होर्डिंग बोर्ड लगाए गए वहीं स्वागती कार्यक्रम रखे गए थे। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए विधानसभा हलका उत्तरी से विधायक दक्ती, विधायक परगट सिंह, मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू भी एयरपोर्ट पहुंचे। हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर व रीना खोखर सहित मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, गुरजंट सिंह, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार आदि के पारिवारिक सदस्य खिलाड़ियों से अंदर मिलने के लिए गए थे।

 

रिलेटेड पोस्ट्स