हिमाचल की वादियों का आनंद उठा रही हैं गीता फोगाट

अर्जुन ने ‘राम राम’ कहकर सभी का दिल जीता
खेलपथ संवाद
चंडीगढ़।
देश और हरियाणा की प्रसिद्ध पहलवान गीता फोगाट इन दिनों अपने परिवार सहित हिमाचल की वादियों का आनंद उठा रही हैं। वह शनिवार को जिला सोलन के कंडाघाट में देखीं गयीं। वह कंडाघाट-शिमला रोड पर स्थित क्लब महिंद्रा (डेस्टिनेशन) में पहुंचीं। उनके साथ उनके पति पहलवान पवन कुमार और बेटा अुर्जन भी साथ थे। गीता फोगाट और परिवार वहां एक दिन रुकने के लिये आये थे मगर जगह न मिलने के कारण उन्हें निराश ही होना पड़ा। फिर भी उन्होंने वहां परिवार सहित लंच का लुत्फ उठाया। इसके बाद गीता ने परिवार सहित वहां के नयनाभिराम दृश्यों का आनंद उठाया और फोटोग्राफी भी की। उनका बेटा अुर्जन वहां सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। करीब डेढ़ साल के अर्जुन ने ‘राम राम’ कहकर सभी लोगों का दिल जीत लिया। 
गीता के पति पवन भी अंतरराष्ट्रीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं। उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में 86 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया जिसमें उन्होंने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 2014 के एशियाई खेलों में 86 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

रिलेटेड पोस्ट्स