खो दिया सितारा : खट्टर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक सितारा खो दिया है। वे हर भारतीय को देश के लिए चमकने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। 
गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि देश को अभूतपूर्व क्षति हुई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने कहा कि मिल्खा युवाओं के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। उधर, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

रिलेटेड पोस्ट्स