मध्य प्रदेश के लाल ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने किया कमाल

शूटिंग विश्व कप में जीता 50 मीटर राइफल इवेंट का गोल्ड 
खेलपथ प्रतिनिधि
नई दिल्ली।
दिल्ली के कर्णी सिंह रेंज मे जारी आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जबरदस्त खेल जारी है। मध्य प्रदेश शूटिंग एकेडमी के 20 वर्षीय युवा निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने बुधवार की सुबह 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन इवेंट का गोल्ड मेडल जीतकर सबको हैरत में डाल दिया।
ऐश्वर्य प्रताप ने 462.5 शॉट के साथ पहला स्थान हासिल किया। हंगरी के इस्तवान पेनी को रजत तो स्टेफिन ऑलसन को कांस्य पदक मिला। इस इवेंट में संजीव राजपूत और नीरज कुमार सरीखे अनुभवी भारतीय निशानेबाज भी थे, जिन्हें छठे और आठवें क्रम से संतोष करना पड़ा। ऐश्वर्य प्रताप सिंह टोक्यो ओलम्पिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रिलेटेड पोस्ट्स