विकास कुमार पासवान बने अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग किक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

मैं चाहूंगा कि इस खेल का दुनिया में विस्तार हो 
खेलपथ प्रतिनिधि
नई दिल्ली।
अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग किक खेल महासंघ ने दिल्ली के युवा खेल प्रमोटर विकास कुमार पासवान को अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग किक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की महती जवाबदेही सौंपी है। विकास कुमार को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर दिल्ली के विभिन्न खेल संगठन पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  
अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग किक खेल महासंघ द्वारा दिल्ली के विकास कुमार पासवान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। पासवान ने बताया कि फ्लाइंग किक मार्शल आर्ट भारतीय कला है। इस कला को पूरे विश्व में प्रसिद्ध करने का अवसर मुझे दिया गया है। मैं तहेदिल से अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग किक महासंघ के अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं तथा कोशिश करूंगा कि इस खेल का दुनिया में विस्तार हो। 
इस खेल की जहां तक बात है यह अभी 22 देशों में खेला जाता है। यह खेल बहुत रोमांचक है। मेरी तरफ से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट के सभी खिलाड़ियों को फ़्लाइंग किक खेल का पूरा लाभ मिलेगा। इस खेल में भारतीय खिलाड़ी दुनिया में देश का नाम रोशन करें ऐसी मेरी कोशिश होगी। मैं 2021 में कोशिश करूंगा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइंग किक प्रतियोगिता हो ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी अपना कौशल दिखा सकें।

रिलेटेड पोस्ट्स