नौ मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगी हॉकी स्टार पूनम मलिक

हिसार। हॉकी की स्टार खिलाड़ी ओलम्पियन पूनम मलिक सीआईएसएफ के श्रीनगर में तैनात एएसआई सुनील ख्यालिया से नौ मार्च को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 28 फरवरी को शादी की रस्म होगी। पूनम मलिक जहां हिसार के उमरां गांव की हैं, वहीं सुनील ख्यालिया गोरछी गांव के हैं। सुनील ख्यालिया क्रिकेटर हैं और राज्य स्तर तक खेल चुके हैं। 
पूनम मलिक का कहना है कि यह अरेंज मैरिज है। शादी का कार्यक्रम उनके पैतृक उमरां गांव में ही होगा। पूनम के पिता दलबीर मलिक व माता संतोष देवी ने भी बेटी की सगाई पर खुशी जाहिर की है। अब तक 189 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी और रियो ओलम्पिक 2016 में दमदार खेल दिखाने वाली पूनम मलिक ने कहा कि अभी कुछ समय तक इंटरनेशनल खेल नहीं होंगे इसलिए वह गांव में ही प्रैक्टिस और एक्सरसाइज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद भी उनका टारगेट भारतीय महिला टीम का हिस्सा बन देश को ओलम्पिक में गोल्ड मेडल दिलवाना है।

रिलेटेड पोस्ट्स