उत्तर प्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित हुए खिलाड़ी

अबू हुबैदा और स्वर्णिमा को प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान
खेलपथ प्रतिनिधि
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर अवध शिल्प ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय समारोह के शुभारम्भ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दस खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार एवं आठ महिला खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्रदान किया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरुष वर्ग में लक्ष्मण पुरस्कार तथा महिला वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। लक्ष्मण पुरस्कार एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को कांस्य की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एवं 3,11,000 लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया।
लक्ष्मण पुरस्कार (सामान्य वर्ग) पुरस्कार पाने वालों में नितिन तोमर, पुनीत कुमार, गौरव बालियान तथा सूरज यादव हैं। इन खिलाड़ियों को क्रमशः कबड्डी, रोइंग, कुश्ती तथा वुशू खेलों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कार मिला है। इनके अलावा स्वर्णिमा जायसवाल को हैंडबाॅल, प्रियंका को एथलेटिक्स, साक्षी जौहरी को वुशू, वंदना कटारिया को हाॅकी तथा हिमानी सिंह को शूटिंग खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (सामान्य वर्ग) से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार राजकुमार को कुश्ती तथा कुलदीप कुमार को एथलेटिक्स के लिए लक्ष्मण पुरस्कार (वैटर्न वर्ग) से सम्मानित किया गया। साथ ही विमला सिंह को भी एथलेटिक्स के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (वैटर्न वर्ग) प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजन (सामान्य वर्ग) के प्रतिभावान खिलाड़ियों अबू हुबैदा को बैडमिंटन, सचिन चौधरी को पावर लिफ्टििंग, आकाश को शूटिंग तथा वरुण सिंह भाटी को एथलेटिक्स खेल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्योति को तीरंदाजी तथा आकांक्षा चौधरी को शूटिंग के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार दिव्यांगजन (सामान्य वर्ग) से पुरस्कृत दिया गया। इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा,खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी के अलावा मुख्य सचिव आर.के. तिवारी मौजूद थे।

रिलेटेड पोस्ट्स