अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में सोनीपत के खिलाड़ियों का जलवा
दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक सहित तीन पदक जीते
खेलपथ संवाद
सोनीपत। इंदिरा गांधी स्टेडियम नई दिल्ली में इंडियन ओपन किकबॉक्सिंग के सौजन्य से तीन से नौ फरवरी तक हुई अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ रोड खेवड़ा सोनीपत (हरियाणा) के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक सहित कुल तीन पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया।
प्रशिक्षक सुधीर ने बताया कि हाल ही में वाको इंडिया किकबॉक्सिंग अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल के प्रयासों से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुई अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ रोड खेवड़ा सोनीपत (हरियाणा) के तीन खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया और तीन पदक जीतकर अपनी धाक जमाई। इस प्रतियोगिता में 11 देशों के 685 खिलाड़ी शामिल हुए और अपना दमखम दिखाया।
प्रशिक्षक सुधीर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आशु देशवाल ने महिला सीनियर (55 से 60 किलो) वर्ग में तो तनिषा कादयान ने भी सीनियर महिला वर्ग (60 से 65 किलो) में स्वर्ण पदक जीतकर अपना जलवा दिखाया। प्रतियोगिता में क्रिश आंतलि नाधनोर ने +90 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। इन तीनों खिलाड़ियों का यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग मुकाबला था। आशु देशवाल और तनिषा कादयान को प्रोफेशनल किकबॉक्सिंग फाइट में टाइटल बेल्ट और 50 यूरो देकर सम्मानित किया गया। तनिषा कादयान दिसम्बर 2025 में आबूधाबी में भी वर्ल्ड किकबॉक्सिंग फाइट खेलकर आई थीं।
निर्णायक दीपक सिवाच रोहतक, रीतेश गुलिया बादलि झज्जर और कोच सुधीर सोनीपत ने तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। सूरज हलालपुर, सुरेंद्र सरोहा, अमित आंतिल, दीपक जांगड़ा खेवड़ा, यश पांचाल गोहाना, अनुराग सैनी गोहाना, वरुण आंतिल असावरपुर, अरमान आंतिल खेवड़ा, कुनाल आंतिल खेवड़ा, दीपांशु पालीवाल खेवड़ा, रामप्रकाश खेवड़ा, राहुल कौशिक कुमासपुर, विकास वर्मा खेवड़ा, दीपक शर्मा जुआ, रीतेश सोनीपत आदि ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
