हॉकी खिलाड़ियों ने रोशन किया शाहाबाद का नाम

खेलपथ प्रतिनिधि
शाहाबाद मारकंडा।
मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में आदेश ग्रुप के चेयरमैन डाॅ.एचएस गिल ने शुक्रवार को हॉकी खिलाड़ियों को किट बांटी और उनकी हौसला अफजाई की। डा. एचएस गिल ने कहा कि यहां के हॉकी खिलाड़ियों की बदौलत आज शाहाबाद का नाम पूरे विश्व में जाना जाता है। उन्होंने नये खिलाड़ियों से कहा कि वे सीनियर खिलाड़ियों के संघर्ष को आदर्श बनाकर आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने कहा कि खेल साधना की तरह होता है जितना अभ्यास करेंगे उतने ही ज्यादा परिपक्व खिलाड़ी बनेंगे। 
उन्होंने कहा कि शाहाबाद की मिट्टी के ही ओलम्पियन संदीप सिंह ने अनूठा इतिहास रचा और आज खेलमंत्री के पद पर प्रदेश को सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कोच अमनदीप सिंह को भी प्रेरित किया और कहा कि इसी मेहनत के साथ खिलाड़ियों को तैयार करते रहें। डा. गिल ने कहा कि स्टेडियम के हॉकी खिलाडिय़ों को आदेश अस्पताल में नि:शुल्क चिकिस्ता सुविधाएं दी जाएंगी। कोच अमनदीप सिंह ने स्मृति चिह्न के रूप में डा. गिल को हॉकी स्टिक भेंट की। इस अवसर पर आदेश अस्पताल के प्रबंधक हरिओम गुप्ता, कोच नेहा, कोच गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे।

रिलेटेड पोस्ट्स