पहलवान दीपक पूनिया की मां कृष्णा देवी का निधन

नई दिल्ली। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और देश को टोक्यो ओलम्पिक का कोटा दिला चुके पहलवान दीपक पूनिया की मां कृष्णा देवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 46 वर्ष की थीं। हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव के दीपक की मां कृष्णा का कल रात लगभग ढाई बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। दीपक के पिता सुभाष भी पहलवान हैं। कृष्णा के परिवार में दो बेटियां भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है।

दीपक की मां के अंतिम संस्कार में उनके गुरु महाबली सतपाल, दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और पहलवान सुमित ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महाबली सतपाल ने कृष्णा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए युवा पहलवान और उनके परिवार को सांत्वना दी। 20 साल की दीपक महाबली सतपाल के छत्रसाल स्टेडियम अखाड़े में अभ्यास करते हैं। दीपक ने पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में 86 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीता था और भारत को टोक्यो ओलम्पिक को कोटा दिलाया था।

रिलेटेड पोस्ट्स