शाहाबाद की 2 हॉकी खिलाड़ियों का रेलवे में चयन

शाहाबाद मारकंडा : शाहाबाद की 2 महिला हॉकी खिलाड़ियों रमनप्रीत कौर व काजल का चयन नार्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर के लिए हुआ है। यह जानकारी देते हुए द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच बलदेव सिंह ने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी गोरखपुर में अपनी सेवाएं देंगी। उल्लेखनीय है कि शाहाबाद की यह दोनों हॉकी खिलाड़ी कोच बलदेव सिंह के पास पंजाब में हॉकी का प्रशिक्षण ले रही हैं। इनकी खेल उपलब्धियों की बदौलत इन्हें रेलवे में नौकरी मिली है । कोच बलदेव सिंह ने बताया जल्द ही दोनों खिलाड़ी नौकरी ज्वाइन कर सेवाएं देंगी।

रिलेटेड पोस्ट्स