अब तक भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीते 698 पदक

खेलों मेें महिला शक्ति का कमाल
नई दिल्ली।
साल 1951 से अब तक अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने 698 पदक जीते हैं। पदकों की संख्या के बारे में बीबीसी का विश्लेषण बताता है कि 5 नवंबर 2019 तक भारतीय महिला खिलाड़ियों ने 201 स्वर्ण, 240 रजत और 257 कांस्य पदक जीते हैं।
भारतीय महिला खिलाड़ियों ने कहां सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया?
सबसे ज्यादा पदक एशियाई ग्रीष्मकालीन खेलों में जीते गए। 1951 से भारतीय महिला खिलाड़ियों ने कुल 206 पदक जीते हैं। एशियाई ग्रीष्मकालीन खेल हर चार साल में आयोजित किए जाते हैं। 2014 और 2018 के पिछले दो आयोजनों में भारतीय महिलाओं ने 67 पदक जीते। कॉमनवेल्थ खेलों में भी भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन दर्ज कराया है। साल 1978 के कॉमनवेल्थ खेलों से अब तक भारतीय महिलाएं कुल 160 पदक जीत चुकी हैं। कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय महिलाओं ने कुल 58 स्वर्ण, 61 रजत और 38 कांस्य पदक जीते।
किस खेल में सर्वाधिक पदक जीते गए?
भारत ने एथलेटिक्स, निशानेबाजी और तीरंदाजी में सर्वाधिक पदक जीते। भारतीय महिलाओं ने एथलेटिक्स में कुल 156, निशानेबाजी में 137 और कुश्ती में 73 पदक जीते। बैडमिंटन (70), हॉकी (10), तीरंदाजी (65) और बॉक्सिंग (45) भी ऐसे खेल हैं, जिनकी पदक सूची में भारतीय महिलाओं का दबदबा रहा।

रिलेटेड पोस्ट्स