यूपी के एथलीटों ने जीते तीन स्वर्ण

तमिलनाडु में हो रही फेडरेशन कप जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के एथलीटों ने तीसरे दिन यानी गुरुवार तक शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीत लिए हैं। इनमें सीतापुर के श्रवण कुमार, प्रयागराज के इरफान और जौनपुर के थ्रोअर अफसर अहमद ने स्वर्ण पदक जीते। गुरुवार को राज्य को इस चैंपियनशिप का सबसे पहला स्वर्ण पदक जौनपुर के हैमर थ्रोअर अफसर अहमद ने दिलाया। मो. रुस्तम खां की देखरेख में ट्रेनिंग करने वाली अफसर ने 63.93 मीटर थ्रो कर यह स्वर्ण अपने नाम किया। वहीं दूसरा स्वर्ण प्रयागराज के इरफान ने 800 मीटर की दौड़ में जीता। उन्होंने इस दौड़ में 1 मिनट 51.87 सेकंड का समय निकाला। वहीं तीसरा स्वर्ण पदक सीतापुर के नितिन ने 1500 मीटर की दौड़ में जीता। उन्होंने इस स्पर्धा में 3 मिनट 56.11 सेकंड का समय दर्ज किया।

इन्होंने जीते रजत पदक
आगरा की मनीषा कुशवाहा ने 400 मीटर की दौड़ में 53.62 सेकंड का समय लेकर रजत पदक जीता। वहीं वाराणसी की अमृता पटेल ने 5000 मीटर की दौड़ में उम्दा प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने यह दौड़ 17 मिनट 21.07 मिनट में पूरी की। प्रयागराज की नीतिका वर्मा ने डिस्कस थ्रो में 47.34 मीटर का थ्रो कर रजत पदक जीता। वहीं सुल्तानपुर की रेबी पाल ने 3000 मीटर स्टीपल चेज का रजत पदक जीता।

कांस्य पदक विजेता
वाराणसी की वर्षा वर्मा ने 44.74 मीटर का थ्रो कर जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। वहीं मेरठ के नितिन कुमार ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया।

रिलेटेड पोस्ट्स