उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में हरिद्वार का वर्चस्व
हरिद्वार ने जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी, ऊधमसिंह नगर दूसरे और देहरादून तीसरे स्थान पर
खेलपथ संवाद
रोशनाबाद, हरिद्वार। योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर ने दूसरा तथा देहरादून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिद्वार अभिषेक शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार के निर्देशन में हुआ। जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी स्कूली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता पानीपत, गुरुग्राम एवं दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
अंडर-14 बालक वर्ग के 38 किलोग्राम में हरिद्वार के अवी राणा ने प्रथम तथा नैनीताल के सचिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 41 किलोग्राम में ऊधमसिंह नगर के सरिस डसीला प्रथम और हरिद्वार के आयुष द्वितीय रहे। 44 किलोग्राम में हरिद्वार के आवेश चौधरी प्रथम और ऊधमसिंह नगर के सखी द्वितीय रहे। अन्य वर्गों में हरिद्वार के ऋषभ कश्यप, दक्ष रॉयल और हर्षवर्धन बंसल तथा विराट ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में ऊधमसिंह नगर की गुंजन, हरिद्वार की रहनुमा, नैनीताल की गीतांजलि, हरिद्वार की दिल्य्यासी, नैनीताल की तानिया बिष्ट, ऊधमसिंह नगर की इशका, देहरादून की वैष्णवी, देहरादून की युक्ति राय तथा अवंतिका ने अपने-अपने भार वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में 41 किलोग्राम में हरिद्वार के रिहान, 48 किलोग्राम में हरिद्वार के मिशेल, 51 किलोग्राम में तनिष्क कश्यप, 55 किलोग्राम में आरिस बालियान, 60 किलोग्राम में नीरज, 65 किलोग्राम में फारूख, 71 किलोग्राम में अभिनव, 80 किलोग्राम में अब्दुल समद तथा 92 किलोग्राम में सुफियान ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से हरिद्वार के वर्चस्व को और मजबूत किया।
अंडर-19 बालक वर्ग के 57 किलोग्राम में हरिद्वार के अजीम हसन, 61 किलोग्राम में अर्पित कुमार, 65 किलोग्राम में राम सैनी, 70 किलोग्राम में दक्ष राठी, 74 किलोग्राम में लकी बालियान, 79 किलोग्राम में विशाल, 86 किलोग्राम में फैज खान, 92 किलोग्राम में आतिश तथा 97 किलोग्राम में राजवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग के 50 किलोग्राम में नैनीताल की साक्षी, 53 किलोग्राम में ऊधमसिंह नगर की खुशी, 55 किलोग्राम में हरिद्वार की सिद्धि सिंह, 57 किलोग्राम में नैनीताल की डोली, 62 किलोग्राम में ऊधमसिंह नगर की ज्योति, 65 किलोग्राम में आरती, 68 किलोग्राम में वंदना, 72 किलोग्राम में नैनीताल की आंचल तथा 76 किलोग्राम में श्रेया रौतेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निर्णायकों और सहयोगियों की भूमिका
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनुराग राठी, राहुल शर्मा, अक्षय राठी, नावेद एवं आकाश ने निभाई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आलोक सिंह, अंजेश, अनुज यादव, नवीन सैनी, मनमोहन डबराल, सुधांशु मोहन द्विवेदी, गंगा प्रसाद कोठारी, पवन राना, रवि कुमार, कनिका, पार्थिक, सुनीता देवी, प्रीती जोशी, उजमा परवीन, नरेंद्र गिरी एवं आलोक द्विवेदी सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समापन अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिद्वार अभिषेक शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
