रोशनाबाद के कुश्ती के अखाड़े में उत्तराखंड के नौनिहालों ने दिखाया दम
राज्यस्तरीय विद्यालय कुश्ती में सात जिलों के होनहार पहलवानों ने लिया हिस्सा
खेलपथ संवाद
रोशनाबाद (हरिद्वार)। योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद में उत्तराखंड राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल प्रतिभाओं के उत्साह और शानदार प्रदर्शन के बीच हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिद्वार अभिषेक शुक्ला, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद्र तथा खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद विनोद कुमार के निर्देशन में किया गया।
प्रतियोगिता में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में आत्मसम्मान के साथ संघर्ष करने की प्रवृत्ति विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलभावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि का स्वागत मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद्र, प्रधानाचार्य भीकम सिंह, पार्षद नीलम कटियार, मुकेश भट्ट तथा जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद्र ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए खेलों की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 45 किलोग्राम वर्ग में रिहान प्रथम और हरीश द्वितीय रहे। 48 किलोग्राम में मीसेल ने पहला तथा नोमान ने दूसरा स्थान हासिल किया। 51 किलोग्राम में तनिष्क कश्यप प्रथम और सौरभ द्वितीय रहे। 55 किलोग्राम में आरिस बालियान ने प्रथम तथा मोहसिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 60 किलोग्राम वर्ग में नीरज प्रथम और सोहेल द्वितीय, 71 किलोग्राम में अभिनव प्रथम और आकाश द्वितीय, 80 किलोग्राम में अब्दुल समद प्रथम और करण द्वितीय तथा 92 किलोग्राम वर्ग में सुफियान प्रथम और प्रियंक द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनुराग राठी, अक्षय राठी, नावेद और आकाश ने निभाई। प्रतियोगिता में हरिद्वार, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, टिहरी और पौड़ी जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
आयोजन को सफल बनाने में अंजेश कुमार, आलोक सिंह, सौरभ लोहान, दिनेश वर्मा, राजीव कुमार, राहुल शर्मा, मनीष राठी, मनमोहन डबराल, पवन राणा, अरुण कुमार खरे, अनुज यादव, नरेंद्र गिरी, पार्थिक, कनिका, नवीन सैनी, रवि कुमार, आर.एस. बडोनी, गंगा प्रसाद कोठारी, सुधांशु मोहन द्विवेदी, प्रीती सैनी, प्रीती जोशी, सुनीता देवी, रीना देवी, उजमा परवीन एवं आलोक द्विवेदी का सहयोग रहा।
