राधिका ने जीती अंडर 14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़
26वीं ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स का शुभारम्भ
खेलपथ संवाद
नारसन, (हरिद्वार)। 26वीं ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में प्रारम्भ हुई। इस आयोजन का समापन 23 सितम्बर को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा, संजीव राणा, अरुण कुमार खरे, राजीव कुमार, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी आदि ने खेल ध्वज फहराकर किया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ से हुआ। 800 मीटर अंडर-19 बालिका वर्ग में प्रीति ने प्रथम और सानिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग गोला फेंक में निशांत ने प्रथम एवं प्रदीप ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक गोला फेंक में प्रथम स्थान शिवम ने एवं दूसरा स्थान लकी चौधरी ने प्राप्त किया।
अंडर 17 बालिका वर्ग गोला फेंक में सलोनी ने प्रथम स्थान एवं दूसरा स्थान प्रियांशी ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में राधिका ने प्रथम स्थान एवं निशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर अंडर 17 बालिका वर्ग में वर्णिका परमार ने प्रथम एवं वर्णिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो अंडर 17 बालक वर्ग में अरुण ने प्रथम एवं शिवम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग डिस्कस थ्रो में सलोनी ने प्रथम स्थान, भानु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की डिस्कस थ्रो में दीपांशी ने प्रथम एवं दिव्या पवार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में वंश ने प्रथम स्थान एवं दूसरा स्थान रितिक ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग लम्बी कूद में रितिक ने प्रथम एवं हिमांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 बालिका वर्ग लम्बी कूद में सेवी ने प्रथम एवं अनन्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग की लम्बी कूद में तनु ने प्रथम एव आयुषी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग लम्बी कूद में हिमांशु ने प्रथम एवं शिवा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मनीष काकरान, आलोक कुमार द्विवेदी, सौरभ पवार, साजिद अली, सुधीर कुमार, अखिल कुमार, कपिल त्यागी, कुलदीप मलिक आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
