विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने जमाई धाक

खंड विकास अधिकारी नारसन पवन सिंह सैनी ने बढ़ाया विजेताओं का हौसला

खेलपथ संवाद

झबरेड़ा (हरिद्वार)। मंगलौर राष्ट्रीय नेहरू इंटर कॉलेज में हुई दो दिवसीय विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता में झबरेड़ा के प्रतिभागियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 और अंडर 19 बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने कौशल दिखाया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नारसन पवन सिंह सैनी ने प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई दी।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो, पिठ्ठू खेल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक) स्पर्धा का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा आयोजित हुई। अंडर 14 बालिका वर्ग खो खो में लाठरदेवाहूण ने प्रथम स्थान एवं तासीपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालिका वर्ग की खो खो प्रतियोगिता में पनियाला ने प्रथम एवं लाठरदेवाहूण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में अलीशा ने प्रथम एवं रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में साक्षी ने प्रथम स्थान तथा लाईबा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ वर्णिका परमार ने जीती। आयशा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में आयुषी ने प्रथम, छवि ने दूसरा एवं इशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में काजल ने प्रथम, लाईबा ने दूसरा तथा करीमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में अलीशा ने प्रथम एवं छवि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 अंडर बालिका वर्ग गोला फेंक में प्रियांशी ने प्रथम स्थान एवं अक्छा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की लम्बी कूद में आयशा ने प्रथम स्थान एवं वर्णिका  परमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग की ऊंची कूद में आरजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कशिश दूसरे स्थान पर रहीं। अण्डर 14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कुमारी जोया ने  प्रथम स्थान, प्रियांशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग की लम्बी कूद में शिफा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं प्रियांशी दूसरे स्थान पर रहीं।

खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा, संजीव राणा, रजनीश कुमार, मंजू, सुमित, राजीव कुमार, इजहार अहमद, कपिल त्यागी, राजवीर,  राहुल शर्मा, पुलकित लोहान, नीरज, सोनिया, सुनीता नौटियाल, सुमन लता, कुलदीप सिंह, कुशलजीत सिंह,  अरविंद चौधरी, मनीष काकरान,  महिपाल, डॉक्टर निहारिका, रविंदर, प्रीति सैनी एवं अब्दुल रहमान, आलोक द्विवेदी आदि ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी नारसन पवन सिंह सैनी ने प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नोडल अधिकारी विक्रांत चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

रिलेटेड पोस्ट्स