जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो ट्रायल में दिखाया कमाल

चयनित टीम देहरादून में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेलेगी

खेलपथ संवाद

नारसन, (हरिद्वार)। राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में आयोजित जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो खो ट्रायल में खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद्र एवं जिला माध्यमिक,शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अभिषेक शुक्ला के निर्देशन में यह खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। चयनित टीम अब देहरादून में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगी।

जिला स्तरीय माध्यमिक खो खो ट्रायल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल के अध्यक्ष ऋषिपाल एवं प्रबंधक अरविंद राठी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया एवं उनसे परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि का स्वागत राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आर्यव्रत  चौधरी एवं जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने किया।

जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर 14 बालक वर्ग में आर्यवीर, अनमोल, सुधांशु, सक्षम, सुब्रत, अंडर-19 बालक वर्ग में मयंक सैनी, वंश, अभिमन्यु, रुद्रा, लक्ष्य का चयन हुआ है। इसी तरह अंडर 14 बालिका वर्ग में रिया, भावना, राधा, वैष्णवी, वंशिका, सिमरन, अंडर 19 वर्ग में शीतल, साक्षी, निशा, राधिका, बिंदिया नंदिनी का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में भगवानपुर, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, नारसन एवं खानपुर ब्लॉक के चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर संजीव राणा, अरुण कुमार खरे, आरएस बडोनी, आलोक सिंह, संत कुमार,विनोद रयाल, ओम सिंह, रविंद्र रोड, धनंजय मलिक, नवीन सैनी, मनीष काकरान, योगराज, संजीव कुमार, गोपाल भट्टाचार्य, प्रीति सैनी, सुषमा पांडेय, स्वास्ति त्यागी एवं आलोक द्विवेदी आदि ने सहयोग दिया। राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रधानाचार्य आर्यव्रत चौधरी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

रिलेटेड पोस्ट्स