खो-खो ट्रायल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय ट्रायल में दिखा शानदार कौशल

खेलपथ संवाद

नारसन (हरिद्वार)। राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो-खो ट्रायल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित खेलप्रेमियों का मन मोहा। प्रतियोगिता में केवल कन्या इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकोला कला, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरजौली जट, राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज, चौधरी भरत सिंह इंटर कॉलेज एवं राष्ट्रीय नेहरू इंटर कॉलेज मंगलौर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर 14 बालिका वर्ग खो-खो में प्रियांशी, दिव्या पवार, सामिया, भान, सृष्टि, आशी, नबीया, हिना, वंशिका, प्रियांशी, अंडर 17 बालिका वर्ग में वर्णिका, आकांक्षा, वर्णेता, रितिका, लक्ष्मी, जानवी अनोखी का चयन हुआ है।

 अंडर 14 बालक वर्ग में शिवा, अनमोल, विवेक, प्रिंस, विक्रांत, राहुल, बारिश, रौनक, अंडर 17 बालक वर्ग में आरिश, मोहम्मद आसिफ, विनीत कुमार, कृष्ण शर्मा, प्रियांशु, अंडर 19 बालक वर्ग में नीरज, फिरोज, अक्षत, हरेंद्र, जेद, हिमांशु नौटियाल का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी अब राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय खो खो प्रतियोगिता में नारसन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खो खो प्रतियोगिता में संजीव राणा, अरुण कुमार खरे, संजीव कुमार, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, सुषमा पांडेय, अलीशा चौधरी, मनीष काकरान, सौरभ पवार, सुधीर कुमार वाजिद, साजिद एवं आलोक द्विवेदी ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया। अंत में राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रधानाचार्य व्रत चौधरी ने खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

रिलेटेड पोस्ट्स