विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी में खेल प्रतिभाओं का दिखा शानदार कौशल

प्रतियोगिता राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में हुई

खेलपथ संवाद

नारसन (हरिद्वार)।  दो दिवसीय विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता मंगलौर राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के मैदान पर सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में होनहार छात्र-छात्राओं ने शानदार कौशल और दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में अंडर 14,19 बालक एवं अंडर 14,, 19 बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक) स्पर्धा का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित हुई। विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता विधानसभा मंगलौर की शुरुआत अंडर 14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ से शुरू हुई, जिसमें पहला स्थान अरस, दूसरा स्थान हिमांशु पुरी ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान आदित्य ने प्राप्त किया।

अंडर 19 वर्ग की 800 मीटर में दौड़ में अनंत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विनीत कुमार ने दूसरा तथा तीसरा स्थान मोहन कुमार ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ अंडर-19 वर्ग में लवी पहले, आर्यन दूसरे तथा हिमांशु गिरी तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग में शिवांश ने प्रथम स्थान, रितिक ने दूसरा स्थान एवं प्रियांशु में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ अंडर-19 में विनीत ने प्रथम स्थान, मोहन कुमार ने दूसरा एवं वासिद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 , बालक वर्ग 200 मीटर रेस में अनंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान रणवीर चौधरी ने प्राप्त किया एवं तीसरा स्थान हिमांशु गिरी ने प्राप्त किया। लम्बी कूद अंडर-19 बालक वर्ग में दिशांत गिरी ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान अर्पित एवं तीसरा स्थान रणविजय चौधरी ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग की लंबी कूद में कन्हैया ने प्रथम, शिवांश ने दूसरा स्थान एवं वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो अंडर 14 बालक वर्ग में पहला स्थान गाधारोना, दूसरा स्थान लिबहैरी एवं तीसरा स्थान मुड़लाना ने प्राप्त किया।

अंडर 14 बालिका वर्ग कबड्डी में लिबहैरी ने प्रथम स्थान एवं मुंडलाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।  अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी में लिबहैरी ने प्रथम स्थान एवं मुंडलाना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में तनु ने प्रथम, नीतिका ने दूसरा एवं  अवनि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में नीतिका ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान अलकिया एवं तीसरा स्थान डोली ने प्राप्त किया । 600 मीटर दौड़ अंडर 14 बालिका वर्ग में तनु ने प्रथम, नीतिका ने दूसरा एवं अवनि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ऊंची कूद अंडर 14 बालिका वर्ग में वंदना ने प्रथम, दूसरा स्थान रितिक ने एवं तीसरा स्थान काजल ने प्राप्त किया। लंबी कूद अंदर 14 बालिका वर्ग में तनु ने प्रथम, सिया ने दूसरा स्थान एवं तीसरा स्थान प्राचीन ने प्राप्त किया। अंडर 14 गोला फेंक बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम, आराध्या ने द्वितीय एवं गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

खेल प्रतियोगिता में  ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना, संजीव राणा, अरुण कुमार खरे, सेठपाल, राजीव कुमार, विवेक राठी, पुलकित लोहान, कृष्ण पाल, अरुण कुमार खरे, आकाश कुमार, सुषमा पांडेय, कुशलजीत सिंह, अलीशा चौधरी, अरविंद चौधरी, मनीष काकरान, सोनिया सैनी, कपिल त्यागी, राजवीर, प्रवीण सैनी, हिमांशु सैनी, प्रीति सैनी एवं आलोक द्विवेदी आदि ने उपस्थित होकर सहयोग दिया। प्रतियोगिता के अंत में नोडल अधिकारी खेल महाकुंभ नारसन आशीष कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक आकाश कुमार एवं पुलकित लोहान ने सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

रिलेटेड पोस्ट्स