विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी का मंगलौर में शानदार आगाज

विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

खेलपथ संवाद

नारसन, (हरिद्वार)। विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी मंगलौर का राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के मैदान पर शानदार आगाज हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 13 सितम्बर को होगा। इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 19 बालक एवं अंडर 14, अंडर 19 बालिका वर्ग के प्रतिभागी दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो,, मुर्गा झपट, एथलेटिक्स (60 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक) स्पर्धा का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित हुई।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नारसन के प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि  का स्वागत नोडल अधिकारी खेल महाकुंभ मंगलौर विधानसभा आशीष कुमार एवं एवं व्यायाम प्रशिक्षक नारसन पुलकित लोहान ने पुष्प गुच्छ प्रदान करके किया। गोपाल पूर्व अध्यक्ष बूढ़पुर एवं राजवीर पूर्व प्रधान टिकोला कला ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

विधायक चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता विधानसभा मंगलौर की शुरुआत अंडर 14 बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ से हुई। जिसमें पहला स्थान अरस, दूसरा स्थान हिमांशु पुरी तथा तीसरा स्थान आदित्य ने प्राप्त किया। अंडर 19 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अनंत कुमार पहले स्थान पर रहे। विनीत कुमार ने दूसरा तथा मोहन कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

400 मीटर दौड़ अंडर-19 वर्ग में लवी पहले, आर्यन दूसरे तथा हिमांशु गिरी तीसरे स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ अंडर-19 बालक वर्ग में शिवांश ने प्रथम स्थान, रितिक ने दूसरा स्थान एवं प्रियांशु में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर अंडर-19 में विनीत ने प्रथम स्थान, मोहन कुमार ने दूसरा तथा तीसरा स्थान वासिद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 , बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में अनंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान रणवीर चौधरी तथा तीसरा स्थान हिमांशु गिरी ने प्राप्त किया। लम्बी कूद अंदर-19 बालक वर्ग में दिशांत गिरी ने प्रथम स्थान, दूसरा स्थान अर्पित एवं तीसरा स्थान रणविजय चौधरी ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग लम्बी कूद में कन्हैया ने प्रथम, शिवांश ने दूसरा तथा वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो अंडर 14 बालक वर्ग में पहला स्थान गाधारोना, दूसरा स्थान लिबहैरी एवं तीसरा साल मुड़लाना ने प्राप्त किया।

खेल प्रतियोगिता में ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना, संजीव राणा, अरुण कुमार खरे, राजीव कुमार, विवेक राठी,पुलकित लोहान, कृष्ण पाल, अरुण कुमार खरे, आकाश कुमार, सुषमा पांडेय, कुशलजीत सिंह, अलीशा चौधरी, अरविंद चौधरी, मनीष काकरान, सोनिया सैनी, प्रीति सैनी एवं आलोक द्विवेदी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

रिलेटेड पोस्ट्स