न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ में नारसन ब्लॉक की प्रतिभाओं का जलवा
वर्णिका परमार और रितिक ने जीती अण्डर-19 की 100 मीटर दौड़
खेलपथ संवाद
झबरेड़ा, हरिद्वार (उत्तराखंड)। न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुम्भ में नारसन ब्लॉक के होनहारों ने विभिन्न खेल विधाओं में दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में नारसन, गाधा रोना, मोहम्मदपुर, लाठरदेवाहूण, ढंडेरा, मुंडलाना, एवं लिबहेरी न्याय पंचायत की प्रतिभाओं ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता ब्लाक खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कामेश्वर उनियाल, ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना एवं युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग के खेल प्रशिक्षक पुलकित लोहान, आकाश कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राना ने बताया कि न्याय पंचायत खेल महाकुंभ प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी नारसन, मंगलोर विधानसभा एवं झबरेड़ा विधानसभा खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता में भाग लेंगे। न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण खेल महाकुंभ में अंडर 14 कबड्डी बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण ने प्रथम स्थान तथा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण बी ने दूसरा तथा एम्बीशन पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 बालक वर्ग कबड्डी में प्रथम स्थान एम्बीशन पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण तथा तीसरा स्थान भरत सिंह इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। खो-खो अंडर 14 बालिका वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल ने प्रथम, पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झबरेड़ा ने द्वितीय तथा एम्बीशन स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर 14 बालक वर्ग 60 मीटर रेस में कृष्ण ने प्रथम स्थान, उदयवीर ने दूसरा तथा अरमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग 60 मीटर रेस में मेंसी विजेता बनीं। हशमी दूसरे तथा आलिया तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर अंडर-19 बालिका वर्ग में काजल ने प्रथम स्थान, आयुषी ने दूसरा स्थान तथा मानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वर्णिका परमार प्रथम, साक्षी दूसरा तथा चित्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 के 100 मीटर बालक वर्ग में रितिक ने प्रथम स्थान, प्रथम ने दूसरा तथा विष्णु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर अंडर-19 वर्ग में वंश ने प्रथम स्थान, शिवा ने दूसरा तथा बंटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ अंडर-19 बालिका वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान, मुस्कान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद अंडर-19 बालक वर्ग में देव ने प्रथम, रितिक ने दूसरा एवं बंटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
न्याय पंचायत खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अरुण कुमार खरे, राजीव चौधरी, अनुज कुमार, सौरभ पवार, सौरभ कुमार, सुमित, वाजिद अली, साजिद अली, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी, अब्दुल रहमान, एवं आंचल, कल्पना, अरविंद चौधरी आदि ने उपस्थित होकर सहयोग दिया। न्याय पंचायत खेल महाकुंभ लाठरदेवाहूण में सफलतापूर्वक आयोजित होने पर एम्बीशन पब्लिक स्कूल झबरेड़ा के प्रबंधक विश्वास पवार, सोनम पवार एवं प्रधानाचार्य पूजा सत्संगी ने सहयोगियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
