ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी ट्रायल में दिखाया दमखम
चयन में पवन राणा, प्रीति सैनी, ऋषि पाल सिंह राणा का अहम योगदान
खेलपथ संवाद
नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड)। यूके स्पोर्ट्स एकेडमी लीबरहेरीके मैदान पर ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकोला कला, राजकीय उच्चतर माध्यमिक लिबरहेरी,, चौधरी भारत सिंह इंटर कॉलेज झबरेड़ा, विद्या विकासिनी इंटर कॉलेज, राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवाहूण, केवल कन्या इंटर कॉलेज मंगलौर के प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने प्रदर्शन से खेलप्रेमियों का मन मोह लिया।
प्रतिभागियों के चयन में पवन राणा, प्रीति सैनी, ऋषि पाल सिंह राणा ने अपनी भूमिका निभाई। ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने बताया कि अंडर 14 बालिका वर्ग में पायल, चिंकी, अरुणा, रेखा, दीक्षा, गायत्री, परी, अवनी, हिमानी और अंडर 17 बालिका वर्ग में बुलबुल, नंदिनी, नेहा, रितिका, गुंजन, मुस्कान, शिवानी, कनुप्रिया, दीपांशी, परी तथा अंडर-19 बालिका वर्ग में कशिश, मुस्कान, रिया, चांदनी का चयन हुआ है।
बालक वर्ग अंडर 14 में तनिश, अंडर 17 बालक वर्ग में विक्रांत सिरोही, वंश चौधरी, अवी पाल, देव तोमर, अक्षत फोर, वासुदेव, प्रियांशु, वंश फोर, रितिक, वेदांश राठी, गुरमीत तथा अंडर-19 बालक वर्ग में वंश, उज्जवल, प्रिंस आर्य, हर्ष चौधरी, मयंक राणा, आविस, विजय शर्मा, अभिनव, लैविश, वैधत शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी नारसन ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए जिलास्तरीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी खेल ट्रायल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
खिलाड़ी चयन में अरुण खरे, राजीव चौधरी, मनीष काकरान, सौरभ पवार, वाजिद अली, सुमित मुखिया,साजिद अली, सौरभ कुमार, अलीशा चौधरी, रवि कुमार, सुधीर कुमार, सोनिया सैनी, सुषमा पांडेय, अरविंद चौधरी एवं आलोक द्विवेदी आदि का सहयोग रहा।
