हरिद्वार के होनहारों ने दिखाया जानदार-शानदार प्रदर्शन
जिलास्तरीय माध्यमिक और बेसिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता
खेलपथ संवाद
मंगलौर, हरिद्वार (उत्तराखंड)। केवल कन्या इंटर कॉलेज मे जिलास्तरीय माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया।
प्रतियोगिता में नारसन, बहादराबाद, लक्सर, रुड़की, भगवानपुर एवं खानपुर ब्लॉक के चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला खेल समन्वयक हरिद्वार गजेंद्र सिंह ने बताया कि बालक वर्ग में वीर, कन्हैया, रिंकू सिंह, लैविश, कृष तथा बालिका वर्ग में खुशी, तान्या, ज्योति पवार, हिना राव का चयन किया गया। ये खिलाड़ी बागेश्वर में होने वाली राज्यस्तरीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता में संजीव राणा, जिला बेसिक खेल समन्वयक अंजेश, ब्लॉक बेसिक खेल समन्वयक नारसन दिनेश बड़वाल, आलोक सिंह, प्रीति सैनी, अलीशा चौधरी, स्वाति त्यागी, मनीष काकरान, अरविंद चौधरी, ब्लॉक खेल समन्वयक लक्सर संतराम आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया अंत में केवल कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. दीपिका सैनी ने सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया
