बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस ट्रायल में दिखाया कौशल
ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय नारसन में हुई प्रतियोगिता
खेलपथ संवाद
नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड)। राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय नारसन बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस ट्रायल में छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल कौशल से सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रबंधक मुख्य अतिथि अरविंद राठी ने किया।
अरविंद राठी ने प्रतिभागियों को अनुशासन में रहकर खेल में भाग लेने का पाठ पढ़ाया। इस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज निजामपुर, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर, राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज एवं नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मंगलौर आदि विद्यालय के बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक खेल समन्वयक, नारसन पवन राणा ने बताया कि टेबल टेनिस के बालिका वर्ग में वर्णिका एवं बालक वर्ग में वैभव चौहान, कार्तिक कुमार, हर्षित, अभिनव पाल का चयन किया गया।
बैडमिंटन बालिका वर्ग में अनन्या सिंह, बालक वर्ग में अंशु चौधरी, हिमांशु, आदित्य, आयुष, मयंक, अनुभव, कृष्णा, वासु, हिमांशु, उत्कर्ष, निखिल, गिरीश, अतुल, निखिल का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी जिला माध्यमिक विद्यालय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस ट्रायल प्रतियोगिता जोकि एक सितंबर 2026 को राजा महेंद्र प्रताप प्रेम इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में आयोजित होगी में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में संजीव राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी, मनीष काकरान, सौरभ कुमार, अरविंद चौधरी, सौरभ पवार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडेय, अलीशा चौधरी, कुशलजीत, वाजिद, साजिद, सोनिया सैनी एवं आलोक द्विवेदी आदि में भाग लेकर प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया। प्रतियोगिता के अंत में राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रभारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता में उपस्थित सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
