छात्र-छात्राओं ने दी बॉक्सिंग, योगा, ताइक्वांडो, हैंडबॉल एवं स्वीमिंग की ट्रायल
चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे
खेलपथ संवाद
नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिबरहेरी के सौजन्य से उत्तराखंड कबड्डी अकादमी में ब्लॉक स्तरीय, बॉक्सिंग, योगा एवं ताइक्वांडो ट्रायल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राणा ने बताया की ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर होने वाली माध्यमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ट्रायल प्रतियोगिता में, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिबरहेरी, जवाहर नवोदय विद्यालय शिकारपुर,पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लंढौरा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टांडा बहेड़ा, कस्तूरबा गांधी हरजौली जट, राष्ट्रीय नेहरू इंटर कॉलेज मंगलौर, केवल कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाधा रोना, मंगलौर एवं विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय नारसन से चयनित प्रतिभागियों योगा बालिका वर्ग में मधु, नेहा, अंतिम, गुंजन, हिमांशी, तैराकी बालक वर्ग में शिवम, हैंडबॉल बालक वर्ग में सक्षम, अर्पित, विधासु, शिवम, आयरन, पुलकित, ध्रुव, शिवाथ, प्रियांशु,, शिवांश, रिहान एक, रिहान दो, अमन एवं रमन, बॉक्सिंग बालिका वर्ग में तेजस्वी, बालक वर्ग में वशी, अश्विनी, आदित्य, ताइक्वांडो बालिका वर्ग में अर्शिया, पायल, तानिया, खुशी, प्रीति एवं बालक वर्ग में वीरपाल, कृष पाल शामिल हैं।
प्रतियोगिता के संचालन में संजीव राणा, अरुण खरे, राजीव चौधरी मनीष काकरान, साजिद, सौरभ पवार, वाजिद, अरविंद चौधरी, सौरभ कुमार, अलीशा चौधरी, अखिल कुमार, कुशलजीत सिंह, सुषमा पांडेय, प्रीति सैनी, सोनिया सैनी एवं आलोक द्विवेदी आदि का यहयोग रहा। ट्रायल प्रतियोगिता के समापन पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिबरहेरी के प्रधानाचार्य भारत वीर सिंह मलिक ने सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
