छात्र-छात्राओं ने खेलों में दिखाया दम, अब करेंगे जिलास्तर पर प्रतिभाग

दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन प्रतियोगिता सम्पन्न

खेलपथ संवाद

नारसन, हरिद्वार (उत्तराखंड)। राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एवं नगर पालिका परिषद स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम/योजना प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतिभागी बालकों ने गामक परीक्षण टेस्ट में 30 मी 0 फ्लाइंग रन, मेडिशन बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ एवं6×10 शटल रन वर्टिकल जंप के द्वारा शारीरिक परीक्षण टेस्ट दिया।

ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन पवन राणा ने बताया की जिलास्तर पर विकासखंड नारसन एवं नगर पालिका मंगलौर के बालिका वर्ग में ताइक्वांडो स्पर्धा में हिना, आशी चौधरी, दिशू, एथलेटिक्स में पलक, अंशिका आयुषी, अलीशा, बैडमिंटन में खुशी, भव्या, रिया, जूडो में पूर्णिमा चौधरी, शीतल, वॉलीबॉल में प्रीति, महिमा, इरा, रूपाली धीमान, पायल, नेहा, कबड्डी में आदि, आरजू चौधरी, खुशी रानी, अंशु, टेबल टेनिस में राखी, एसना, बॉक्सिंग में काजल, निकिता, हिमांशी, दीपांशी राठी, बास्केटबॉल में आयशा रहमान, जूडो में जानकी, तनु का चयन किया गया।

बालक वर्ग में बैडमिंटन में युवराज राठी, अनंत कुमार, वॉलीबॉल में अनंत लोहान, कार्तिक लोहान, एथलेटिक्स में अक्षय कुमार सैनी, यश चौधरी, वंश, लवी फोर,जूडो में समर पुंडीर, कबड्डी में वंश राठी, विकास लोहान, ताइक्वांडो में मोहम्मद अजीम प्रतिभागियों का चयन हुआ है। यह सभी प्रतिभागी जिलास्तर पर आयोजित माननीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना/कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

प्रतियोगिता में संजीव राणा, मंगल सिंह, अरुण खरे, विवेक राठी, राजीव चौधरी, अरविंद चौधरी, आकाश राठी, सोनिया सैनी, मनीष काकरान, सौरभ पवार, प्रीति सैनी, सुषमा पांडेय, अलीशा चौधरी, कुशलजीत, वाजिद, ज्ञानेश्वर, अखिल कुमार, सुमित मुखिया, राजकुमार, विपुल कुमार, परमिंदर मलिक, पुलकित लोहान,कुलदीप मलिक,राजकुमार, आलोक द्विवेदी, प्रशांत, गौरव आदि ने अपना सहयोग दिया।

अंत मे दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय माननीय मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम /योजना/प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन के प्रभारी प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

रिलेटेड पोस्ट्स