सोने सी चमकीं मीराबाई चानू, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्णिम हैट्रिक

खेलपथ संवाद

ग्लासगो। देश की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों के 48 किलोग्राम वर्ग में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने स्नैच, क्लीन एवं जर्क और कुल वजन में नये कीर्तिमान भी स्थापित किए।

मीराबाई ने कुल 190, स्नैच में 85 और क्लीन एवं जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाया। हालांकि, इस स्वर्णिम सफर की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रही। स्नैच में 82 किलोग्राम के अपने पहले प्रयास में वह सफल नहीं हो सकीं। लेकिन, उन्होंने तुरंत वापसी की। क्लीन एंव जर्क में भी उन्हें शुरुआती झटका लगा और वह पहले प्रयास में 105 किलोग्राम वजन उठाने में सफल नहीं हो सकीं। हालांकि, दूसरे प्रयास में यह वजन बेहद सहजता से उठाकर स्वर्ण पदक सुनिश्चित कर दिया। इससे पहले उन्होंने 2018 और 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।

रिलेटेड पोस्ट्स